अभिनव भारत पार्टी 28 मई को भगूर (नासिक) से दिल्ली तक निकालेगी 30 दिवसीय “सावरकर सम्मान यात्रा”
सुनील मिश्रा नई दिल्ली: अभिनव भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन शर्मा ने 13 मई 2025 को प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली के प्रांगण में युग पुरुष वीर विनायक दामोदर सावरकर जी के 132वीं जन्म तिथि 28 मई को भगूर (नासिक) से दिल्ली तक 30 दिवसीय “सावरकर सम्मान यात्रा” की जानकारी दी. ये यात्रा देश के 100 जिले 20 राज्य से हो कर गुजरेगी। 22 अप्रैल 2025 पहलगाम (कश्मीर) में निर्दोष सैलानियों पुरुषों को धर्म पूछकर हिन्दू होने के वजह से चुन चुन कर उनके पत्नियों एवं बच्चो के समक्ष मारा गया. निर्दोष हिन्दुओ के निर्मम नरसंहार पर “वीर सावरकर की स्मृति पुनर्जागृत होती है कि भारत को “हिन्दू राष्ट्र” बनना ही चाहिए। एक सशक्त, समर्थ हिन्दू राष्ट्र ही देश की प्रगति और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है, मौजूदा सरकार ने जो भी जवाबी करवाई की है हम उसका समर्थन करते हैं, सशस्त्र सेना ने दुश्मन देश पर जो भी प्रहार किया है हम उसकी भूरि भूरि प्रशंसा करते है। अभिनव भारत पार्टी का स्पष्ट मत है कि भारत सरकार को दुश्मन देश का समूल नाश करना चाहिए वरना आतंकवादी गतिविधियाँ बारम्बार...