Posts

Showing posts from March, 2021

भारत के 4,50,000 हिन्दू मंदिरो एवं उनकी संपत्ति के अधिग्रहण कानून को तत्काल निरस्त किया जाए। - शिवओम मिश्रा- राष्ट्रीय अध्यक्ष - अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के शिव ओम मिश्रा- राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिया मन्जरी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता करके विरोध प्रकट किया और कहा कि सरकार हिन्दू धर्मस्थलों को, अन्य धार्मिक स्थालो की तरह स्वतंत्र करे और  साथ ही हिन्दुओं को सामान धार्मिक अधिकार प्रदान करे.  आज अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा द्वारा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष "मा. मुकेश विराट " के संयोजन मे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए "1951 के मंदिर अधिग्रहण के कानून को सरकार द्वारा निरस्त करने की मांग उठाई गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता " मा.जिया मंजरी "द्वारा इस विषय मे विशेष जानकारी देते हुवे बताया गया कि किस प्रकार सरकार "हिन्दू देवस्थानों "में सरकार अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही है। देवस्थानों  के सभी अधिकार संचित कर सुनियोजित ढंग से प्रशाशनिक दबाव बनाकर मंदिर ट्रस्ट में विधर्मियो व निजी व्यक्तियों की नियुक्ति  कर रही है l वंशानुगत पुजारियो को हटाकर बाहरी व्यक्तियों को मंदिर व्यवस्था मे अपने पक्षधरो की नियुक्ति कर रही है। किस प्र

बुज़ुर्गो की देखभाल के लिए दिल्ली-एनसीआर मे "Elcare Carenting For Elders" ने किया अभियान तेज़

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में बुजुर्गों को  "Elcare Carenting For Elders" नाम की संस्था का सहयोग मिल रहा है मैसर्स क्लासिक केयर असिस्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संस्था जो चंडीगढ़ ट्राइसिटी में सफल प्रक्षेपण के बाद दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा में वृद्धों की देखभाल के लिए पौष्टिक, कुशल, लागत प्रभावी,  सुविधाजनक और स्थाई सेवाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित है एलकेयर सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों की एक टीम है.   संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या तथ्य और हेल्प एज इंडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में 10.4 करोड़ वरिष्ठ नागरिक हैं जिसमें 5.3 करोड़ महिलाएं हैं 5.1 करोड़ पुरुष हैं और वर्ष 2026 के अंत तक अनुमानित जनसंख्या बढ़कर ₹17.4 करोड़ हो जाएगी  एलकेयर न केवल हमारे बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधीआवश्यकताओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करता है जैसे नर्सिंग देखभाल, फिजियोथैरेपी, घर पर गहन चिकित्सा केंद्र, आईसीयू सेटअप विशेष, या बुढ़ापे/जरा चिकित्सा, देखभाल, परामर्श दवाओं की होम डिलीवरी, आज के साथ- साथ प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक और हमारे विभिन्न प्रौद्योगिक प्लेट

श्रीनगर के लाल चौक पहुँचा अणुव्रत का संदेश -गोपेंद्र भट्ट-

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : अणुव्रत का संदेश अब देश के सबसे संवेदनशील श्रीनगर (कश्मीर ) के “लाल चौक तक पहुँच गया है। अणुव्रत दिल्ली की अग्रणी महिला नेत्री डॉ. कुसुम लुनिया ने अपने पति डॉ.धनपत एवं  के साथ श्रीनगर (कश्मीर ) के “लाल चौक पहुँच कर  स्थानीय बाशिंदों को अणुव्रत दर्शन की जानकारी दी।  वे स्थानीय नागरिकों   पंपोरा के मुश्ताक़ अहमद  और श्रीनगर के तारिक मुहमद और बिलाल मियाँ  आदि से मिलें और उन्हें अणुव्रत आचार संहिता, अणुव्रत पत्रिका व अणुव्रत आन्दोलन का परिचयात्मक फोल्डर भेंट किया। आचार्य तुलसी आचार्य महाप्रज्ञ और आचार्य महाश्रमण के सन्देशों को पढ़ सभी बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने खाड़ी में स्थाई शान्ति के लिए अणु व्रत के सिद्धांतों को प्रासंगिक बताया। सबने एक स्वर में अणुव्रत को अमन का पैगाम बताया।जनाब तारिक मुहमद ने कहा कि यहाँ उर्दु जबान तथा अंग्रेजी में अणुव्रत बुक और सामग्री जैन शिक्षण के लिए  बहुत उपयोगी साबित हों सकती हैं।

अणुव्रत समिति दिल्ली का शपथग्रहण समारोह 21 मार्च 2021 को सम्पन्न हुआ

Image
सुनील मिश्रा, नई दिल्ली :   अणुव्रत समिति दिल्ली ने वर्ष 2021-23 हेतु पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह ओसवाल समाज सामुदायिक भवन, विवेक विहार दिल्ली में आयोजित हुआ।समारोह का शुभारंभ अणुव्रत गीत के संगान से श्री धनपत नाहटा ,राजीव मेहनोत ,मनोज बरमेचा श्रीमती गुलाब भंसाली ,श्रीमती कल्पना सेठिया ने किया l  निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. पी सी जैन ने आचार संहिता का वाचन करवाया एवं सारगर्भित उद्बोधन दिया l मुख्य अतिथि श्री संजय गोयल पूर्व उपमहापोर ने अपनी राजनैतिक शुचिता का श्रेय अणुव्रत को दिया।  निवर्तमानअध्यक्ष डॉ.पी.सी. जैन ने वर्तमान अध्यक्ष के रूप मे श्री शांतिलाल पटावरी को एवं   अणुव्रत महासमिति के पूर्व अध्यक्ष श्री बाबूलाल  गोलछा ने पदाधिकारियों को पद वह गोपनीयता की शपथ दिलाई l अध्यक्ष श्री शांतिलाल  पटावरी ने कार्यकारिणी की घोषणा की एवं सभी सदस्यों को शपथ दिलाई l  नव मनोनीत अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मेनवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की l इस मौके पर जैन श्वेतांबरतेरापंथी सभा दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री सुरेश कोठारी एवं सुभाष सेठिया ने अध्यक्ष

राजस्थान संस्था संघ द्वारा डॉ.कुसुम लुनिया को साहित्यिक सम्मान से नवाजा गया!

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की फ़ेडरेशन राजस्थान संस्था संघ द्वारा नई दिल्ली के एन डीएमसी कन्वेन्शन सेंटर, कनाट प्लेस, नई दिल्ली में राजस्थान स्थापना दिवस के भव्य आयोजन मे संस्था के अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा श्रद्धेय शंकराचार्य जी और विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री पीपी चौधरी  वरिष्ठ नेता श्याम जाजू और उत्तरप्रदेश के मंत्री नन्द कुमार नन्दी ,नाईजीरिया के राजदूत एवं उत्तर दिल्ली के महापौर जयप्रकाश जेपी ने भाग लिया।संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न अग्रवाल ने बताया कि समारोह प्रमुखसमाजसेवी श्याम सुंदर अग्रवाल और राम कैलाश गुप्ता भी थे।संस्था के महामन्त्री के के नरेडा ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जिसमे साहित्य के क्षेत्र में बेजोड़ काम के लिए राजस्थान की बेटी डॉ.कुसुम लुनिया को शाल, पटका, गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह से मुख्य अतिथी ,विशिष्ट अतिथि, संस्था अध्यक्ष,डॉ. धनपत लुनिया व संयोजक द्वय द्वारा नवाजा गया। समारोह में स्वास्थ्य मन्त्रालय के व

दिल्ली स्टडी ग्रुप ने मनाई फ़ूलो और चन्दन की होली दिया संदेश : होली मनाओं - कोरोना भगाओ: डाॅ0 जौली

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :   दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष डाॅ. विजय जौली की नेतृत्व में आज हिन्दुओं के लोकप्रिय ‘‘होली’’ त्योहार को नई दिल्ली स्थित अम्बापाली बिहार इम्पोरियम, कनाॅट प्लेस में हर्षोउल्लास से मनाया गया। प्रमुख गैर सरकारी संस्था दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के सदस्यों ने रासायनिक रंगों व पानी के बहिष्कार करने का आह्वान किया।  डाॅ. जौली के नेतृत्व में आज फूलों की होली व चंदन का टीका लगा कर रंगो व प्यार के प्रतीक तथा वसंत ऋतु के आगमन पर ‘‘होली’’ का त्योहार सादगी से मनाया गया। डाॅ. जौली ने इसके साथ बताया कि होली उत्सव सुरीनाम, गुयाना, फीजी, ट्रीनीडाॅड टोबैगो, दक्षिण अफ्रिका, मलेशिया, मौरिशियस, जमाईका, ब्रिटेन, कनाॅडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड व अमेरिका में भी भारतीय मूल के निवासियों द्वारा खुशी से मनाया जाता है!

असम राइफल्स के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किए गए वायरल वीडियो

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : प्रिय पत्रकार बंधुओ संबंधित विषय पर जो वार्ता की जा रही है यह सरकार या सेना के विरुद्ध नहीं है| अर्थात ये आपसे अनुरोध है कि इस खबर को सत्यता के आधार पर ही प्रकाशित किया जाए, असम राइफल्स जो कि देश का सबसे पुराना अर्ध सैनिक बल है परंतु दुर्भाग्य पूर्ण   बात यह है कि भारत सरकार द्वारा कभी भी बल के कार्यरत जवान और पूर्व सैनिकों के   हित में या व्यवस्था के हित में सही और स्पष्ट निर्णय नहीं लिए गए जिसके फलस्वरूप आज असमराइफल्स में  आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं और यह उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है| कि भारत  सरकार और गृह मंत्रालय को पता होने के बावजूद भी कोई उचित कार्रवाई ना करते हुए भ्रष्टाचार को पूरी तरह से छिपाने का प्रयास किया जाए,  असम राइफल्स के एक वरिष्ठ अधिकारी श्री ओम दत्त शर्मा जी  का एक वीडियो  आजकल सोशल मीडिया पर  चल रहा है जिसमें असम राइफल्स में 100 करोड़ से ज्यादा का भ्रष्टाचार होने की सूचना को सार्वजनिक किया गया है,  अथवा अधिकारी द्वारा बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने के बाद उन्हें उनके ही घर में बंधक बनाया गया 

भारतीय शैली कुश्ती महासंघ को खेल मंत्रालय भारत सरकार ने घोषित किया "राष्ट्रीय खेल संघ"

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (भारत) ने काफ़ी लम्बे अन्तराल के बाद आज प्रेस वार्ता की जिसमे बताया कि भारत ही नही दुनिया मे सारा मानव जीवन ही इस महामारी का शिका'र हो गया और इससे देश के खेलों पर भी विराम लग गया था इसी बीच कोरोना महामारी ने भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के महान पहलवान (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता) और पूर्व महासचिव श्री रोशनलाल को हमसे छीन लिया उनके जाने से कुश्ती के एक युग का अन्त हो गया.  महासंघ के अध्यक्ष नफ़े सिंह राठी ने बताया कि पहलवानो के कल्याण, सरकार से कुश्ती को मान्यता दिलावाने के लिए तथा स्वर्गीय रोशन लाल जी ने कई कार्यो को लेकर अपना जीवन कुश्ती को समर्पित कर दिया.  कई अभूतपूर्व कार्य के लिये उन्हे भारत के राष्ट्रपति ने खेलों के गुरु के सर्वोच्च सम्मान "गुरु द्रोणाचार्य  अवार्ड" से सन 2017 मे सम्मानित किया.  भारतीय शैली कुश्ती महासंघ को खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "राष्ट्रीय खेल संघ" घोषित किया गया है जिससे अब राष्ट्रीय खेलों को मिलने वाले सभी लाभ जैसे रेल यात्रा मे रियायतें, खेल आरक्षण मे सरकार के विभागो, म

देश मे Meest4bharat -बेस्टोन द्वारा संचालित MEEST हुआ लांच

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  Bestone - देश मे एक प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी ने 'Apps Ka Baap की लांच की घोषणा की जो कि एक सामाजिक नेटवर्क मोबाइल ऐप को तोड़ती है- MEEST.  इस ऐप MEEST के संस्थापक श्री क्षितिज सिंह हैं  Meest4Bharat- बेस्टोन द्वारा संचालित- MEEST को लॉन्च कर रहा है, जो भारत में निर्मित एक आभासी मंच है और हमारी सभी सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के लिए एक भारतीय है।  Indias लघु वीडियो शेयरिंग और मैसेजिंग ऐप MEEST सीधे अन्य ऐप की उपयोगकर्ताओं की निर्भरता में सुधार करेगा।  इसे चारों ओर कई ऐप फ़ीचर के साथ चित्रित किया गया है, अब सब कुछ MEEST ऐप पर ही है और इसलिए, कंपनी कहती है-यह MEEST एक MUST है।  MEEST को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य खरीदार बाजार के बजाय भारत को विक्रेता बाजार में बदलना है।  मेस्ट भारतीय बिक्री उद्योग की आधारशिला है।  बेस्टोन भारत की तस्वीर को उपभोक्ता-केंद्रित बाजार से विक्रेता - केंद्रित बाजार में स्थानांतरित करना चाहता है। *

दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम-2021 बिल पेश होते ही मची खुजली

सुनील मिश्रा नई दिल्ली, 16 मार्च : दिल्ली की राजनीति मे हलचल होना मुमकिन था जब केन्द्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम-2021 बिल संसद मे लेकर आई .  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि संसद में प्रस्तुत संशोधित बिल के विरोध में जंतर-मंतर पर 17 मार्च को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सभी मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता भाग लेंगे। उनका कहना था कि यह बिल पास होने के बाद एलजी के पास सारी शक्तियां होंगी और दिल्ली सरकार के देशभक्ति बजट में लाए गए सभी प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा।

गुजरात मे नर्मदा पर स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी:

Image
गुजरात की प्रतिष्ठित "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी" गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में स्थित यह मूर्ति एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, जिसने देश मे अपनी एक नई पहचान बनाई है इसका उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2018 में किया था  यह दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। यह प्रतिमा, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है, भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि है, जो देश के पहले उप प्रधानमंत्री थे।  यह सरदार सरोवर बांध के पास, साधु बेट आइलेट पर बनाया गया है।  राजनेता की जयंती को मनाने के लिए 31 अक्टूबर, 2018 को प्रतिमा का उद्घाटन किया गया था। प्रतिमा की स्थापना के बाद से, सरकार ने रेल और हवाई संपर्क को बेहतर बना रही है।  आठ ट्रेनों को हाल ही में विभिन्न स्रोतों से जोड़ा गया है, अहमदाबाद से केवडिया के लिए एक सीप्लेन सेवा भी शुरू की गई है। कोरोनावायरस महामारी के दौरान, पर्यटन उद्योग को काफ़ी धक्का लगा था, हालांकि, 17 अक्टूबर को इसे सार्वजनिक रूप से खोलने के बाद आगंतुकों का प्रवाह फिर से शुरू हो गया।

"राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी" लाएगी देश के नेतृत्व क्षमता मे पारदर्शिता

Image
नए परिपेक्ष्य में नई सोच और नेतृत्व की होगी "राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी" सुनील मिश्रा नई दिल्ली : भारत मे राष्ट्र और समाज की परिकल्पना मे समाज के हर अंतिम व्यक्ति के विकास में उसकी भी अहम भूमिका और हिस्सेदारी को लेकर लोकतंत्र की गूॅंज और राष्ट्र उत्थान में उसके पसीने की गंध का भी मोल हो, तभी लोकशाही का राम-राज्य स्थापित हो सकेगा। एक ऐसा समाज जो पारदर्शी नेतृत्व, आधुनिक तकनीक और नेक नीयत के साथ बुजुर्गों का सम्मान, स्त्रियों की सुरक्षा और नौनिहालों के स्वर्णिम भविष्य की गारंटी देता हो, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के कन्वीनर  दीपक पांडिया ने कहा  राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के लॉन्च के अवसर पर सर्वसम्मति से राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें ब्रिगेडियर बी. के. खन्ना को चीफ कन्वीनर, दीपक पांडिया को कन्वीनर एडमिन, एन. के. शर्मा  को  कन्वीनर फाइनेंस, डॉ. एल. सी. शर्मा को मेंटोर और रेणु नेगी को कन्वीनर मीडिया रिलेशन नियुक्त किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड में जे. पी. सिंह, अलोक कुमार, आईएएस रिटायर्ड गौतम मारवाह, पद्मश्री भारत भ

श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर ने धूमधाम से मनाया शनि अमावस्या

Image
सुनील मिश्रा नोएडा : श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर ने आज धूमधाम से मंदिर प्रांगण में शनि अमावस्या का आयोजन किया,  शनि मंदिर में पूजा का कार्यक्रम सुबह 3:30 से तेलाभिषेक से शुरू हुआ एवं हवन पूजन के पश्चात  सुंदर कांड का पाठ प्रख्यात भजन गायक अजय याज्ञनिक द्वारा किया गया जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया एवं भजन संध्या रसराज महाराज जी द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस बीच श्रद्धालुओं के लिए अनवरत भंडारा चलता रहा।  कार्यक्रम में नवाब सिंह नागर चेयरमैन लाल बहादुर शास्त्री गन्ना अनुसंधान केंद्र, श्री राकेश शर्मा सदस्य भाजपा कार्यसमिति उत्तर प्रदेश, राजीव त्यागी CGM नोयडा अथॉरिटी,सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, आर एस यादव, रचना यादव,मान सिंह चौहान अध्यक्ष श्री शनि सिद्ध पीठ,  मुकुल बाजपेई, रामवीर शर्मा, अजीत सिंह नागर,मोहन शर्मा, राजीव मिश्रा, जी सी अग्रवाल, प्रमोद त्यागी,  दीपक गुप्ता, राकेश सिंह, उदय मिश्रा, सुदामा पाठक,सुरेंद्र ठक्कर महंत अशोक शर्मा समेत अनेक श्रदालु उपस्थित रहे एवं प्रसाद ग्रहण किया।

डाॅ. जौली ने महिलाओं को दी आत्म निर्भरता की शिक्षा और जरूरतमन्दो को बान्टा मुफ्त राशन

Image
सुनील मिश्रा दक्षिण दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व भाजपा विधायक व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप डाॅ. विजय जौली ने आज 500 जरूरतमंद महिलाओं को सम्मानित किया। डाॅ. जौली ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की शिक्षा भी दी। इस अवसर पर डाॅ. जौली ने अपने संबोधन में उपस्थित विशाल महिला समूह से ‘‘अपने बच्चों को बचपन से ही महिलाओं का आदर व सम्मान करने की शपथ दिलाई। ताकि महिलाओं पर दुराचार, व्यभिचार, घरेलू व बाहरी हिंसा होने से रोकी जा सके’’।  इस भव्य सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन देवली गाॅव के अस्थल मंदिर, संगम विहार में अभिषेक कुमार सिंह, अध्यक्ष सेवियर फाउंडेशन के तत्वाधान में सफलता पूर्वक किया गया।  गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त 20 किलों की राशन किट भाजपा नेता डाॅ. विजय जौली व अभिषेक कुमार सिंह ने वितरित की।  लायंस क्लब जनपद 321 ए1 की पूर्व गर्वनर व 82 वर्षीय वरिष्ठ महिला व्यवसायी लायन कुसुम गुप्ता का सम्मान डाॅ. जौली ने शाॅल ओढ़ा कर किया। बिहार मूल की गृहणी श्रीमती रेनू देवी को भी इस अवसर पर लाल चुनरी ओढ़ा कर डाॅ. जौली ने सम्मानित किया।  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली पुलिस ने महिलाओं को किया सम्मानित

Image
  सुनील मिश्रा नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक यादगार समारोह में मनाया, पुलिस मुख्यालय में मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त, श्री एस एन श्रीवास्तव ने सभी महिला पुलिस कर्मियो को सम्मानित किया महिलाओं को अपनी उपलब्धियों को पहचानने और जश्न मनाने के लिए, उन्होंने फील्ड पुलिसिंग, इंटर-आलिया, प्रमुख ट्रैफिक चौराहों के प्रबंधन, पिकेट्स, पीसीआर वाहनों को चलाने, पुलिस स्टेशनों पर हेल्पडेस्क में भाग लेने और ड्यूटी ऑफिसर और आपातकालीन अधिकारियों के रूप में काम करने का आज नेतृत्व किया।  आत्मरक्षा की कक्षाएं लेना, महिला पुलिस बैंड और मोटर / साइकिल पर चलना आदि। इस दिन को बड़ी भागीदारी के साथ मनाने के लिए, लिंग संवेदनशीलता पर व्याख्यान, निवासियों के साथ बैठक, महिला वॉशरूम में सेनेटरी पैड डिस्पेंसिंग मशीन स्थापित करने जैसे कई कार्यक्रम  , वरिष्ठ नागरिकों के बीच आने वाली महिलाओं, गुड टच-बैड टच पर नुक्कड़ नाटक और गार्डन ऑफ फाइव सेंस में जनसमर्पक वाहनों का प्रदर्शन महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर, श्री एस.एन.  श्रीवास्तव, पुलिस आयुक्त, दिल्ली ने

वरिष्ठ पत्रकार सुनील मिश्रा को अणुव्रत समिति दिल्ली ने किया सम्मानित

Image
Broadcast Daily 24*7 :  National News of India के सीनियर पत्रकार सुनील मिश्रा को अणुव्रत समिति दिल्ली ने अणुव्रत अधिवेशन एवं वार्षिक साधारण सभा मे सत्र 2018-2021मे नैतिक मूल्यों के संवर्धन में सक्रिय सहभागिता हेतु सादर सम्मान से सम्मानित किया गया

भाजपा के नेताओ को बन्द आन्खे खोलनी पडेगी काम मे ईमानदारी दिखानी पडेगी

भाजपा के चमचो और पिछलग्गू, कुर्सी उठाऊ, दरी बिछाऊ, झंडा उठाऊ, पानी पिलाऊ, कमीशन उठाऊ, निर्माण पर वसूली कराऊ कार्यकर्ताओ का सारा गणित फ़ेल भाजपा के शीर्ष स्तर के मन्त्री विधायक नेता को एक बार जनता से रूबरू होने की जरूरत है MCD की वसूली बन्द करनी पडेगी जनता को राहत देना होगा नही तो सत्ता जाने के बाद दूसरी पार्टी को आने का मौका मिल जाएगा तो वो लूटेगा बेहतर है जनता को उनकी समस्याओं से छुटकारा दिलाया जाए भाजपा केन्द्र मे है और MCD मे भाजपा के ही नेता बैठे है जो वसूली की बात को सुनकर अनसुनी करके भाजपा को बदनाम कर रहे है अगर ये नही रुका तो भाजपा दिल्ली से भी जाएगी काग्रेस का आना तय है.

भाजपा का प्रदर्शन ने किया आम आदमी पार्टी का प्रचार, क्या समझदारी थी भाजपा की!

Broadcast daily 24*7 :  कहते हैं गिलहरी की जब मौत आती है तो वह सडक की ओर भागती है यह कहावत आज भाजपा पर सिद्ध होती है. एक तो अपनी थी वो भी नही बची.  आप पार्टी को कुछ करने की जरूरत नही पडी क्योंकि भाजपा की केन्द्र सरकार ने जनता को टैक्स, पेट्रोल, गैस से लूट, MCD मे लूट, निर्माण पर लूट, जनता और मीडिया की MCD मे अनसुनी, ये सभी करतूतो द्वारा पैसे इकठे करने मे लगी रही जनता की त्राहि त्राहि सुनने वाला कोई नही और जनता को अपने से दूर कर दिया भाजपा के कार्यकर्ताओं को कुछ समझ नही आया केवल भाषणो से जनता को खुश करते रहे और जनता इनके कारनामो से पेचीदे सवालो का आंकलन करती रही. ये अपने अलावा किसी की सुनते भी नही हैं , दूसरे आम आदमी पार्टी सब कुछ शासन मे फ़्री मे बाँट कर funding पर जबरदस्त कमांड करके जनता को फ़ायदा पहुंचाने के लिये भरसक प्रयास कर रही है यानि मोटा मोटा जनता को लुभाने मे कोई प्रचार करने की जरूरत नही पडी और दिल्ली मे कब्ज़ा जमा लिया.  कहीं न कहीं भाजपा को खुद अपने अन्दर झाकने की जरूरत है  जनता अपने फ़ायदे से मतलब रखती है मोदी जी के नाम से नही पहले जनता कांग्रेस से परेशान थी अब BJP से परेशान ह

सीपीडब्लूडी ने 7 GPRA कालोनी को पुनर्विकास के लिए किया चिन्हित

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :   दिल्ली मे सीपीडब्ल्यूडी ने प्रेस वार्ता कर राजनगर निर्माण स्थल नई दिल्ली पर सीपीडब्ल्यूडी द्वारा GPRA कॉलोनी के पुनर्विकास के संबंध में सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये सरकारी आवास की कमी की समस्या से जूझ रही है और इसी कमी को कम करने के लिए, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने सीपीडब्ल्यूडी के माध्यम से कस्तूरबा नगर, त्यागराज नगर, श्रीनिवासपुरी और मोहम्मदपुर और एनबीसीसी के माध्यम से सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, नौरोजी नगर के पुनर्विकास के लिए 7 GPRA कालोनियों की पहचान की है और यह पुनर्विकास सरकार से बजटीय समर्थन के बिना पीपीपी मोड में किया जा रहा है। इस परियोजना की महत्वपूर्ण विशेषता आधुनिक और नवीन निर्माण प्रौद्योगिकी और सामग्री का उपयोग है।  हम मोनोलिथिक आरसीसी निर्माण, स्वयं-कॉम्पैक्ट कंक्रीट निर्माण, और विध्वंस अपशिष्ट उत्पाद और गर्मी चिंतनशील पेंट का उपयोग कर रहे हैं। निर्माण के दौरान जैसे एंटी स्मॉग गन, पानी का छिड़काव, बैरिकेडिंग, भवन निर्माण सामग्री को ढंकना और वाहन के टायरों की धुलाई जैसे पर्यावरण संरक

आज दुनिया को अणुव्रत की जरूरत – वेद प्रताप वैदिक, वरिष्ठ पत्रकार व लेखक

Image
देश विदेश में 500 अणुव्रत एंबेस्डर्स तैयार कर अणुव्रत जीवन शैली का व्यापक प्रसार किया जाएगा -संचयजैन सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  नईदिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आज 73 वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर देश भर के आए मीडिया के साथ अणुविभा की और से अणुव्रत संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अणुव्रत का मतलब है नैतिकता को अपने जीवन में उतारना | अणुव्रत सभी को लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अणुव्रत हमें अध्यात्म से भी जोड़ता है जिससे हम दूर चले जा रहे हैं।मेघवाल ने बताया किसी प्रकार अपने राजनैतिक जीवन में अणुव्रत का अपनाकर उन्होंने सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि वे अपने चुनाव प्रचार में शराब और पैसे नहीं बांटने का संकल्प ले चुके हैं। उनका यह संकल्प उनकी जीत में सहयोगी बना है।   इस मौके पर वक्ता के रूप में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार व लेखक श्री वेद प्रताप वैदिक ने अणुव्रत से अपने जुड़ाव को बताते हुए कहा कि हम अणुव्रत से जुड़े हैं और इनके संदेश को जनजन तक पहुंचाने के लिए लगातार लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। वेद प्रताप वैदि