Posts

Showing posts from January, 2022

भारतीय जनता पार्टी ने आरम्भ किया नोएडा महानगर में प्ले कार्ड अभियान

Image
सुनील मिश्रा नोएडा : गाज़ियाबाद विधानसभा के वार्ड सं. 61 में नोएडा भाजपा और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ नोएडा के सभी मंडलों में विभिन्न स्थानों में प्ले कार्ड अभियान के माध्यम से योगी सरकार की उपलब्धियों को जन जन पहुंचाने का कार्य आरम्भ किया॥   भारतीय जनता युवा मोर्चा चुनाव प्रचार अभियान हेतु बैठक चुनाव कार्यालय सेक्टर 4 नोएडा में आज भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में,भाजयुमो जिला प्रभारी एवं भाजपा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा के निर्देशन में मुख्य अतिथि अरुण यादव प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा की उपस्थिति में आयोजित की गई॥  बैठक में मोहित शर्मा अर्पित मिश्रा नवीन मिश्रा सत्यम सिंह प्रवीण चौहान नीरज चौहान विनय संजय चौधरी तुषार गोयल नरेंद्र जोगी साधना शर्मा अंकित अवाना मोनू जोगी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे॥

समाज मे फ़ैली सभी कुरीतियों, बुराइयों, भ्रष्टाचार, अपराधो को उजागर करने मे स्वच्छ पत्रकारिता जरूरी

Image
सुनील मिश्रा नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला नोएडा मे पत्रकार समाज कल्याण समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजभान बघेल जी के निर्देशन मे सेक्टर -69 के प्रांगण मे पत्रकारो को प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रताड़ना को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे पत्रकार समाज कल्याण समिति के उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री आर के शर्मा, नोएडा जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, नोएडा के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, नोएडा के महासचिव राकेश कुमार, नई दिल्ली के पूर्वी जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, गाज़ियाबाद के अध्यक्ष विपिन मिश्रा एवं अन्य राज्यों से आये सैकड़ों की संख्या मे कई दिग्गज़ पत्रकार भी मौजूद थे और सभी राज्यों के पत्रकारो की समस्याओ को मंच पर रखा गया कई पत्रकारो पर अनेक  मामले पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ना के सामने आये और उसके निवारण की प्रक्रिया भी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष आर के शर्मा जी ने सभी पत्रकारो के सामने रखा जिसे संगठन के सभी पत्रकारो ने उसे उच्च ध्वनि से सराहा और एकमत पास कर दिया.   उत्तर प्रदेश के अध्

पूर्वी दिल्ली नगर निगम नही देती जनता की शिकायत का जवाब और न करती है RTI की सुनवाई

सुनील मिश्रा नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में वार्ड न. 24 E गीता कालोनी एवं वार्ड न. 4 E न्यू अशोक नगर मे होने वाले अनधिकृत निर्माण और गैरकानूनी कार्यो से दिल्ली मे इस समय प्रशासनिक अव्यवस्था फ़ैली हुई है जिसके कारण दिल्ली वासियों को EDMC (पूर्वी दिल्ली नगर निगम) के प्रशासनिक अधिकारी आम आदमी की शिकायतो एवं RTI कार्यकर्ताओं द्वारा मान्गी जा रही जानकारी भी उपलब्ध नही करा रहे हैं और पूरे विभाग की मिलीभगत से काम मे भ्रष्टाचार होने की वजह से विभाग कुछ भी जानकारी नही दे रहा है बता दे कि नौबत अपील करने की आती है तो भी कोई तारीख नही निश्चित की जाती है न कोई जवाब दिया जाता है. आप को बताते चले गीता कालोनी एवं न्यू अशोक नगर मे निर्माणाधीन मकान एवं व्यवसायिक बिल्डिग की जानकारी हेतु EDMC मे प्रार्थनापत्र और RTI समेत कई बार जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई लेकिन MCD अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं  गीता कालोनी मे वेस्ट लक्षमी मार्केट आलोक भारती हायर सेकेन्ड्री स्कूल की भूमि पर बन रही व्यवसायिक इमारते और दुकानो को MCD वैध या अवैध कार्यवाही की कोई जानकारी नही दे रहा है. भ्रष्टाचार नही है तो जवाब क्यों नही

पूर्वी दिल्ली नगर निगम नही देती जनता की शिकायत का जवाब और न करती है RTI की सुनवाई

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में वार्ड न. 24 E गीता कालोनी एवं वार्ड न. 4 E न्यू अशोक नगर मे होने वाले अनधिकृत निर्माण और गैरकानूनी कार्यो से दिल्ली मे इस समय प्रशासनिक अव्यवस्था फ़ैली हुई है जिसके कारण दिल्ली वासियों को EDMC (पूर्वी दिल्ली नगर निगम) के प्रशासनिक अधिकारी आम आदमी की शिकायतो एवं RTI कार्यकर्ताओं द्वारा मान्गी जा रही जानकारी भी उपलब्ध नही करा रहे हैं और पूरे विभाग की मिलीभगत से काम मे भ्रष्टाचार होने की वजह से विभाग कुछ भी जानकारी नही दे रहा है बता दे कि नौबत अपील करने की आती है तो भी कोई तारीख नही निश्चित की जाती है न कोई जवाब दिया जाता है. आप को बताते चले गीता कालोनी एवं न्यू अशोक नगर मे निर्माणाधीन मकान एवं व्यवसायिक बिल्डिग की जानकारी हेतु EDMC मे प्रार्थनापत्र और RTI समेत कई बार जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई लेकिन MCD अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं  गीता कालोनी मे वेस्ट लक्षमी मार्केट आलोक भारती हायर सेकेन्ड्री स्कूल की भूमि पर बन रही व्यवसायिक इमारते और दुकानो को MCD वैध या अवैध कार्यवाही की कोई जानकारी नही दे रहा है. भ्रष्टाचार नही है तो जवा

क्रान्तिकारी मनुवादी मोर्चा पार्टी ने के. सरकार एवं राज्य सरकारो से धर्मरक्षक दारा सिंह को गणतंत्र दिवस पर रिहा करने का किया अनुरोध

Image
सुनील मिश्रा नोएडा उत्तर प्रदेश : उडीसा की जनता ने धर्मरक्षक दारा सिंह के नेतृत्व मे सरस्वती पूजा 1999 के दिन आतंकी इसाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स की- हत्या कर आतंक के स्तंभ को ढहा दिया था. तभी से जेल मे बन्द दारा सिंह के मामले को लेकर अखिल भारत हिन्दू  महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा के नेतृत्व मे धर्मरक्षक दारा सेना, क्रान्तिकारी मनुवादी मोर्चा पार्टी, मेरिट इन्डिया, खटिक चर्मकार, वाल्मीकि धर्मरक्षक सेना,  नूतन कोणार्क सूर्य मंदिर निर्माणशाला आदि सन्गठनो ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय ग्रहमन्त्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ्, उडीसा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पिछले 22 साल से जेल में बन्द उत्तर प्रदेश के महान सपूत धर्मरक्षक दारा सिंह को गणतन्त्र दिवस पर रिहा किया जाए.  दारा सेना के संरक्षक, क्रान्तिकारी मनुवादी मोर्चा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरिट इंडिया के संयोजक आर के भारद्वाज़ ने कहा कि इंग्लैंड की महारानी मिशनरी गिरोहो के साथ मिलकर विदेशी अनुदानों का दुरूपयोग करके हिन्दुओ का धर्म भ्रष्ट करके इसाई बनाया जा रहा है और अपराधि

लखनऊ मे भाजपा के राज्य मुख्यालय पर गुरूवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, व बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख' नेताओं तथा सामाजिक, सांस्कृतिक व प्रशासनिक क्षेत्र से जुडे़ लोगों व उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Image
सुनील मिश्रा लखनऊ : उत्तर प्रदेश लखनऊ में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता (औरैया), नेशनल यूथ कांग्रेस की महासचिव, संजीवनी इण्डियन रोटी बैंक की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर, नेकी की दीवार अभियान की अध्यक्ष व होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ प्रियंका मौर्या (लखनऊ) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही सेवानिवृत आईएएस, साहित्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के मजबूत स्तम्भ श्री किशन सिंह अटोरिया (लखनऊ), अन्तर्राष्ट्रीय लोक गायिका श्रीमती वंदना मिश्रा (अयोध्या), समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, श्री मनोज उर्फ मोन्टू राघव (एटा), पूर्व ब्लाक प्रमुख एटा में समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तम्भ श्री अजीत सिंह चौहान, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के पूर्व राष्ट्रीय व प्रदेश सचिव श्री शेषपाल सिंह तोमर (बुलन्दशहर)

दिल्ली सरकार कैदियों के लोकतांत्रिक व मानवाधिकारों का हनन कर रही है : मोर्चा नेता

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : दिल्ली में सियासी सिख कैदी रिहाई मोर्चा (दिल्ली) के नेताओं ने खुलासा किया है कि आतंकवादी गतिविधियों या जघन्य अपराधों में शामिल व्यक्ति को भी भारतीय संविधान के दायरे में 'आपराधिक प्रक्रिया संहिता' सज़ा समीक्षा के लिए अपील दायर करने का अधिकार देती है।  आमतौर पर  कैदियों के पास सजा समीक्षा का विकल्प नहीं होने का प्रचार किया जाता है। रिहाई मोर्चा के कार्यकारिणी बोर्ड सदस्य डॉ. परमिंदर पाल सिंह, चमन सिंह शाहपुरा, दलजीत सिंह और अवतार सिंह कालका ने दावा किया कि दिल्ली सरकार का सज़ा समीक्षा बोर्ड कानूनी मानदंडों की अनदेखी और सभी कैदियों के लोकतांत्रिक व मानवाधिकारों का हनन कर रहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 2003 के आदेश को सार्वजनिक करते हुए बताया कि आयोग ने अपने आदेश में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 'आपराधिक प्रक्रिया संहिता' की धारा 432, 433 और 433 ए के तहत उम्रकैद की सजा काट रहे सभी कैदियों को समय से पहले रिहाई करवाने के लिए तय मंचों पर अपील करने का अधिकार दिया हुआ है। इसके अलावा समय से पहले रिहाई की पा

दिल्ली पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड पर कोविड वैक्सिन के लिये किया गया विशेष शिविर का आयोजन

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  दिल्ली मे आज 12.01.2022 को दिल्ली पुलिस के अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता की प्रतिरक्षा को बचाने और मजबूत करने के लिए कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक देने के लिए एक विशेष शिविर का  आयोजन पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड, नई दिल्ली में निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त चिकित्सा दल स्वास्थ्य विभाग, जीएनसीटी, दिल्ली की मदद से सुबह 11.30 बजे से  किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के सभी रैंकों के कई अधिकारियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।  विशेष शिविर के  आयोजन के दौरान उपयुक्त कोविड प्रोटोकॉल को अपनाते हुए टीकाकरण शिविर के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सुश्री शालिनी सिंह, आईपीएस, विशेष पुलिस आयुक्त, कल्याण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  कुल 396 कर्मियों को बूस्टर डोज दी गई।  विशेष शिविर कल भी जारी रहेगा।  इसी तरह, सभी पात्र दिल्ली पुलिस कर्मियों की जल्द से जल्द पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली भर के सभी दिल्ली पुलिस वेलनेस सेंटर और कोविड केयर सेंटरों में टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

विधानसभा चुनाव 2022 में राष्ट्र निर्माण पार्टी उत्तर प्रदेश मे करेगी भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं स्वच्छ राजनीति का आगाज़

Image
सुनील मिश्रा नोएडा : आज नोएडा प्रेस क्लब मे राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.आनन्द कुमार, पूर्व मे रहे मध्य प्रदेश मे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं गृह विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, आसाम एवं दिल्ली में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. राष्ट्र निर्माण पार्टी से सभी राजनीतिक पार्टियों के विरुद्ध विकल्प के रूप मे उत्तर प्रदेश में सभी विधानसभाओ मे अपने प्रत्याशी खड़े करेंगे.  डा. कुमार ने कहा कि ‘‘सबकी उन्नति में अपनी उन्नति’’ यह हमारे राजनैतिक दर्शन का आधार है।  हम राष्ट्र हित के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे। ऐसे कोई भी कार्य जिससे की देश की उन्नति बाधित होती हो, हम नहीं करेंगे।  डा. कुमार ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश वासियों को विश्वास दिलाता हूं कि हमारे लिए काशी ज्ञान की नगरी है, अयोध्या कर्म की नगरी है व मथुरा उपासना (भक्ति) की नगरी है। इस रूप में हर व्यक्ति को शिक्षित, पुरूषार्थी एवं आध्यात्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों से संपन्न बनाना राष्ट्र निर्माण पार्टी की प्राथमिकता होगी। वर्तमान व पूर्व सरकारों की गलत आर्थिक नीतियों के चलते उद्योग-धंध

विधानसभा चुनाब-2022 मे पांच राज्यों के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने की तारीखो की घोषणा

Image
सुनील  मिश्रा नई दिल्ली :   चुनाव आयोग ने पांच राज्यों मे 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारो को चुनावी गतिविधियों को देखते हुए कड़े निर्देश जारी किये हैं चुनाव आयोग ने उम्मीदवारो की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए कई मुख्य दिशा निर्देश जारी किये हैं  मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि 15 जनवरी 2022  तक किसी भी तरह की पदयात्रा, रोड शो और रैली नही होगी और नुक्कड़ सभाओं पर भी रोक रहेगी. घर-घर प्रचार में भी 5 लोग ही शामिल होंगे.  मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी एजेंसियों को अलर्ट पर किया गया है. सभी को इसकी जानकारी सुविधा-एप के जरिए प्राप्त हो सकेंगी और उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकते है. गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोविड नियमों के साथ चुनाव को हम पूरा कराएंगे. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था

दिल्ली सरकार की लाकडाउन प्रक्रिया से राजौरी गार्डन ट्रेडर्स मार्केट एसो. को होगा भारी नुक्सान

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : राजौरी गार्डन ट्रेडर्स मार्केट एसोसिएसन के अध्यक्ष रमेश खन्ना ने राजौरी गार्डन मे आज प्रेस वार्ता करके दिल्ली सरकार द्वारा लगाया गया साप्ताहिक लाकडाउन पर आपत्ति जताते हुए कहा  कि सरकार के इस कर्फ़्यू से व्यापारी संगठन मे रोष है क्यों कि उनके रोज़ की आय खत्म हो जाएगी और खर्चे ज्यादा बढ जाएंगे जिससे उनके व्यापार मे कई प्रकार के खर्चो (जैसे शनिवार-रविवार को कर्फ़्यू रहना, सम/विषम तर्ज़ पर दुकाने कम खुलना, एक महीने मे 10 दिन दुकाने खुलना, (इससे आय खत्म हो जाएगी,) जबकि खर्चे पूरे महीने का फ़िक्स मीटर किराया देना, महीने का बैन्क ब्याज, नौकरो की तन्ख्वाह देना) इन खर्चो से व्यापारी परेशान हो जाएगा. इस प्रकार की लाकडाउन की प्रक्रिया से व्यापारियों के साथ अन्याय होगा .  सभी व्यापारियों की मांग है कि दिल्ली सरकार मार्केट के सम/विषम तर्ज़ को खत्म करे, पाँचो दिन पूरा समय दुकान खोलने की इज़ाज़त दी जाए, कामर्शियल मीटर के फ़िक्स चार्जेस न लिये जाए, नुक्सान की भरपाई का राहत पैकेज दिया जाए, लेकिन व्यापारी की नाराज़गी इस बात से है कि सरकार व्यापारियों के इस विषय पर

मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल के झूठ का डा. उदित राज ने किया पर्दाफ़ाश

सुनील मिश्रा नई दिल्ली : 5 जनवरी, 2022: दिल्ली मे कांग्रेस मुख्यालय, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली पर राष्ट्रीय चेयरमैन, असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के डा. उदित राज ने अरविन्द केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश किया उनके साथ कर्मचारी कांग्रेस टांसपोर्ट यूनियन की दिल्ली इकाई भी शामिल थी! दोनो ही ने प्रेस वार्ता मे बताया कि 28 दिसंबर 2021 को दिल्ली सरकार को  4 जनवरी तक  उनकी समस्याओं का निवारण के लिये कहा था। मांगे न मानने पर अब 10 जनवरी 2022 को दिल्ली के मुख्यमंत्री, श्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर विशाल प्रदर्शन का आयोजन होगा.  दिल्ली सरकार द्वारा आटो टैक्सी चालकों की निम्नलिखित मांगें हैं,  जिनको लेकर 10 जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा .  (1) दिल्ली सरकार द्वारा आटो टैक्सी चालकों के वाहनों पर लगने वाली नाजायज धारा 66/192 को तत्काल प्रभाव से परिवहन विभाग की इन्र्फोसमेंट शाखा व दिल्ली ट्रेफिक पुलिस से वापिस लिया जाये।  (2) दिल्ली हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 की अधिसूचना को निरस्त करके दिनांकः-18/09/2020 को छोटे यात्री व्यव. वाहनों से 40 किमी. गति सीमा को स्पीड गर्वनर के तहत 80 कि.मी. प्रतिघंटे करने के ब