Posts

Showing posts from November, 2022

एआईसीटीई ने विभिन्य भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग पुस्तकों पर चर्चा के लिए कैलेंडर लॉन्च

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : भारतीय भाषाओं और मातृभाषा में तकनीकी शिक्षा- उपलब्ध कराने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की तर्ज पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने टेक्निकल एजुकेशन तक सभी की पहुंच उपलब्ध कराने के उदेशय  से 29-11-2022 को इंजिनियरिंग की किताबों पर चर्चा हेतु कैलेंडर लॉन्च किया। इस सेशन में हिंदी, उड़िया और मराठी मीडियम में इंजीनियरिंग किताबों पर चर्चा होगी। किताबों की सीरीज पर विचार-विमर्श 31 जनवरी 2023 को पूरा होगा।  पांच अलग-अलग पाठ्यक्रमों की किताबों में मैकनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, सिविल और कंप्यूटर साइंस शामिल है। एआईसीटीई की इंजीनियरिंग की किताबों पर फरवरी 2023 से शुरू होने वाले विचार-विमर्श में दूसरी भाषाओं, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, मलयालम, उर्दू और असमिया में छपने वाली  किताबों पर चर्चा होगी। एआईसीटीई के फैकल्टी के निदेशक डॉ.अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमने 12 भारतीय भाषाओं में एआईसीटीई की पहल को समन्वित किया। नई दिल्ली स्थित एआईसीटीई के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीत

दिल्ली प्रजापति वेलफेयर फैडरेशन दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को नही देगी समर्थन

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  दिल्ली प्रजापति वैलफेयर फेडरेशन ने आगामी निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने का फैसला लिया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निगम की 250 सीटों में से प्रजापति समाज के किसी भी कार्यकर्ता को टिकट न देने पर प्रजापति समाज एवं सभी प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से 4 दिसंबर को निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया। दिसंबर 2019 में तालकटोरा स्टेडियम में प्रजापति समाज के विशाल जनसमूह के समक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं उस समय के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी जी ने प्रजापति समाज से भरे स्टेडियम में आश्वासन दिया था कि प्रजापति समाज को आगामी चुनाव में संख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। परंतु पूरी दिल्ली में भाजपा ने प्रजापति समाज के एक भी कार्यकर्ता को निगम का टिकट नही देने से नाराज होकर फेडरेशन के पदाधिकारी एडवोकेट राम सिंह खंडोदिया, मुकेश प्रजापति, महावीर शास्त्री, जय भगवान, अशोक रजोकरी, शिवराज नांगलोई, उमेद सिंह नजफगढ, महेंद्र सिंह प्रजापति शाहबाद, प्रदीप चंद्र नजफ

हरियाणवी संस्कृति का नया अध्याय छोटी फ़िल्म "दादा लख्मी चन्द"

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : हरियाणवी फिल्म उद्योग मे जान डालती यशपाल शर्मा की यह फिल्म छः वर्षों की मेहनत का फल है। इसमें  रागनी-गायन ठेठ देसी के साथ साथ फिल्म की असली जान उसका संगीत लखमी चन्द के सांग हैं। उत्तम सिंह का उत्तम संगीत फिल्म को ऐमी अवार्ड दिलवाने की क्षमता रखता है। इस फिल्म ने हरियाणवी रागिनी और सिनेमा, दोनों को जिन्दा कर दिया। जिस प्रकार बाहुबली और आर.आर.आर. जैसी अरबों रूपये के बजट वाली दक्षिण भारतीय/क्षेत्रीय फिल्मों ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी, वही काम आज ‘दादा लखमी चन्द’ जैसी एक छोटी सी, कम खर्चे की फिल्म कर रही है। 1968 में बनी पहली फिल्म ‘धरती’, और चंद्रावल’ (1984),  ‘लाडो बसन्ती’ (2000), ने राष्ट्रीय  पुरस्कार जीतने के बाद अब हरियाणवी फिल्म उद्योग की ‘दादा लखमी’ क्षेत्रीय फिल्मों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है। इसने साठ से भी अधिक अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। फ्रांस के प्रतिष्ठित कान फिल्म समारोह के फिल्म बाजार में ‘दादा लखमी’ जैसे हरियाणवी फिल्मों के लिये अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के द्वार खुल सकते हैं।हरि

असम सरकार ने आहोम जनरल लाचित बरफुकन की 400 वी जन्म दिवस पर दिल्ली में लाचित दिवस समारोह का किया आयोजन

Image
सुनील मिश्रा नई -दिल्ली : आजादी का अमृत महोत्सव पर जनरल लाचित बरफुकन को राष्ट्रव्यापी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके 400 वीं जयंती मनाने और उनकी उपलब्धियों को दर्शाने के लिए दिल्ली के सुंदर नर्सरी में लाचित दिवस सांस्कृतिक समारोह और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्व शर्मा और मुख्य अतिथि भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू  ने कार्यक्रम की शुरूआत की  यह पहली बार जनरल लाचित बरफुकन और उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रव्यापी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके 400 वीं जयंती गृह राज्य के बाहर मनाया जा रहा है। 24 नवंबर, 1622 को चराइदेव में जन्मे लाचित बरफुकन अपनी असाधारण सैन्य बुद्धिमत्ता से मुगलों को हराने और सरायघाट की लड़ाई में औरंगजेब की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को रोक दिया था।  कार्यक्रम की शुरुआत आहोम समुदाय की पारंपरिक प्रार्थना, मृदुस्मिता दास बोरा, उनकी टीम द्वारा सीता उद्धर पर सत्त्रिया प्रदर्शन, उस्ताद रंजीत गोगोई ने भी असम के लोक नृत्यों की प्रस्तुति और लाचित बरफुकन के शानदार जीवन पर नाटक के साथ,  असमिया गायक पापोन

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रगति मैदान, नई दिल्ली में "सरस आजीविका मेला, 2022" का किया उद्घाटन

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली में "सरस आजीविका मेला, 2022" का उद्घाटन करते हुए कहा, ग्रामीण विकास मंत्रालय को विशिष्ट उत्पादों और शिल्प क्षेत्रों में स्टार्ट-अप उद्यमों के लिए 3 राज्यों से 60,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज हमारे पास 80,000 से अधिक स्टार्ट-अप हैं। भारत रैंक स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र के मामले में दुनिया में तीसरा और देश में 100 से अधिक यूनिकॉर्न सक्रिय हैं।डीएवाई-एनआरएलएम मिशन की प्रगति की सराहना करते हुए श्री सिंह ने कहा कि 2014 में 2.35 करोड़ एसएचजी सदस्यों की संख्या बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई है। और 2024 तक 10 करोड़ सदस्यों को हासिल करने का लक्ष्य है। मंत्री ने बताया अब पिछले 8 वर्षों में बैंक लिंकेज 5.7 लाख करोड़ से अधिक हो गया है, जिसमें केवल 2.1% का एनपीए है। एनपीए को एक फीसदी पर लाने की कोशिश की जा रही है खाद्य उत्पादों, हस्तशिल्प और हथकरघा आदि के उत्पादन में लगी हुई हैं।  उत्पादकों को बाजारों से जोड़ने के तहत, एनआरएलएम और एसआरएलएम ने सरस गैलरी,

अटल फाउंडेशन ने लॉन्च की भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पर वेब सीरीज "वाजपेयी यज्ञ"' पार्ट-1

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  अटल फाउंडेशन ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में उनके जीवन के अनछुए पहलुओं को शामिल करते हुए एक वेब-श्रृंखला शुरू की है। वेब सिरीज़ का लॉन्च समारोह प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में 10 राज्यों की राष्ट्रीयकार्यकारिणी और प्रदेश अध्यक्षों की उपस्थिति मे वेब सिरीज़ का पहला एपिसोड और पोस्टर लॉन्च किया गया। इस श्रृंखला का नाम 'वाजपेयी यज्ञ' होगा  समारोह मे अपर्णा सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अटल फाउंडेशन), बम्बा लाल दिवाकर (विधायक, उत्तर प्रदेश), अभिनय शर्मा (राष्ट्रीय सलाहकार, अटल फाउंडेशन), कुमुद श्रीवास्तव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अटल फाउंडेशन) उपस्थित थे। अपर्णा सिंह ने संबोधन में कहा, "यह वेब श्रृंखला अटल जी को बड़े भारतीय राजनेता और भारतीय समाज में उनके योगदान को श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सार्वजनिक जीवन में राज धर्म के एकमात्र सिद्धांत और उनके आदर्शों की मदद से यह वेब सीरीज बनाई जाएगी। राष्ट्रवाद और देशभक्ति के आदर्शों में दृढ़ विश्वास रखने वाले राष्ट्रवादियों के हम संपर्क में हैं।" बंबा लाल दिवाकर (व

स्कूल प्रशासन और बच्चों के विकास मे इको सिस्टम जरूरी, इंडिगो ग्लोबल स्कूल ने शुरू किया फ्रेंचाइज़ी मॉडल

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : भारत की शिक्षा प्रणाली मे मौजूदा खामियो को लेकर देश के शिक्षको, निर्णय लेने वालों पर कई सवाल उठते हैं जिससे विद्यार्थियो के माता को चिन्तित होना लाजिमी है. 15 लाख स्कूलों और 250 मिलियन छात्रों के नामांकन के साथ भारतीय शिक्षा प्रणाली दुनिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी प्रणाली है। हालाँकि, भारत अगले पांच वर्षों में अपनी अर्थव्यवस्था को $5 ट्रिलियन तक बढ़ाना चाहता है, शिक्षा की लागत के साथ, संसाधनों और सक्षम शिक्षकों,  सामाजिक आर्थिक विभाजन, और पब्लिक स्कूलों में उपयुक्त सुविधाओं की कमी इन सभी समस्याओं, विशेष रूप से प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में, बहुत अधिक ड्रॉपआउट दर का परिणाम है। चुनिंदा स्कूलों में प्रयोग गहन शोध करने के बाद, इंडिगो ग्लोबल स्कूल ने एक फ्रैंचाइज़ी मॉडल को  दिल्ली के एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में  पेश किया है जो भारतीय शिक्षा प्रणाली को जमीनी स्तर पर सुव्यवस्थित करने में मदद करता है. इंडिगो ग्लोबल स्कूल के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. मनजीत जैन का कहना है कि संस्थान के मुख्य संचालन शिक्षा के पांच स्तंभों, सह-पाठयक्रम गतिविधियों, एथलेटिक्स

भारतीय मजदूर संघ करेगा निजीकरण और कॉर्पोरेट के विरोध मे देशव्यापी जन-आंदोलन

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  दिल्ली मे 14 नवंबर को भारतीय मजदूर संघ ने मजदूरो से संबंधित कई मुद्दों पर आंदोलन की घोषणा की । इनमें पब्लिक सेक्टर का निजीकरण, सरकारी क्षेत्रों में कॉर्पोरेट का बोलबाला, ठेका प्रथा और पीएसयू संपत्ति का मुद्रीकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर विचार किया गया। सरकार के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ 17 नवंबर को दिल्ली में धरना और प्रदर्शन करने वाली है जिसमें देश भर के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।  12 और 13 फरवरी को आयोजित भारतीय मजदूर संगठन के 150वें केंद्रीय कार्य समिति ने निजीकरण, मुद्रीकरण, रणनीतिक बिक्री और सार्वजनिक और सरकारी क्षेत्रों के निगमीकरण की नीति के खिलाफ एक विशाल रैली/विरोध प्रदर्शन करने का संकल्प लिया और विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है जो कि देश की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के अनुकूल है।  वर्तमान सरकार ने घोषणा की है कि वह सार्वजनिक/सरकारी क्षेत्रों की बिक्री/निगमीकरण के माध्यम से 175000 करोड़ की राशि जुटाएगी, जो कि एक हास्यास्पद राशि है उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने प्रशासन में थोड़े से सुधारों के साथ वित्त वर्ष 2021-22

प्रदूषण संकट और जलवायु परिवर्तन के लिए भारतीय पर्यावरण सेवा की ईएलऍफ़आई ने शुरू की पहल

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : भारत मे सरकार की प्रशासन व्यवस्था की खामियाँ की वजह से प्रदूषण की समस्या दिन पर दिन बढती जा रही है और इसी समस्या से निज़ात पाने के लिये जलवायु परिवर्तन और आपदाओं से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए ईएलऍफ़आई ने "भारत की पर्यावरण सेवा" नामक एक स्वतंत्र अखिल भारतीय सेवा अनिवार्य बना दिया है। बढ़ते पर्यावरण संकट के कारण लाखों भारतीय नागरिक वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर, जल प्रदूषण, ठोस कचरे और कचरे का निपटान न करने से पर्यावरणीय खतरों को उजागर कर रहे हैं, भारत के प्रमुख शहर खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए प्रदूषण 'हॉटस्पॉट' बनते जा रहे हैं प्रशासन, नीति निर्माण और राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की कमी है। उच्च योग्यता प्राप्त भारतीय सिविल सेवा अधिकारी, विशेष रूप से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चुनौती का समाधान करने में विफल रहे हैं। जलवायु परिवर्तन और आपदाओं से उत्पन्न चुनौतियों के लिए "भारत की पर्यावरण सेवा" नामक एक स्वतंत्र अखिल भारतीय सेवा बनाने के लिए अनिवार्य बना दिया है।  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एम

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने दुबई मे किया मोदी 2.0 बुक लॉंच

Image
  सुनील मिश्रा नोएडा : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुबई में प्रसिद्धि को देखते हुए आज नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह ने मोदी 2.0 बुक का दुबई चैप्टर का अनावरण किया।  इस बुक लॉंच में उनके साथ देश के राज्यमन्त्री आई टी और कौशल विकास श्री राजीव चंद्रशेखर  भी रहे। इस कार्यक्रम को एनआईडी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री पंकज सिंह ने कहा हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गये टैक्स रिफॉर्म्स, स्ट्रक्चर्ड रिफॉर्म्स द्वारा आज भारत विश्व का पाँचवा लार्जेस्ट इकॉनमी हो गया है। जहां बहुत सी एजेंसी मानती थी कि हमारा देश बहुत पिछड़ा हुआ था और डेवलपिंग से भी नीचे वाली श्रेणी में मानते थे आज उन्हीं एजेंसियों ने मोदी जी को वर्ल्ड का सबसे बड़ा लीडर और देश को सबसे तेज आगे बढ़ने वाले देशों में रखा है।  कार्यक्रम में एचएच शेख मोहम्मद बिन जुमा अल मकतूम चेयरमैन एमबीएम ग्रुप, डॉ अमन पूरी डॉ एसपी सिंह ओबरॉय और  NID के फ़ाउंडर्स भी रहे। इसके साथ ही नोएडा विधायक दुबई में दिवाली मिलन समारोह में भी शामिल हुए जिसको आईपीएफ़, इण्डियन पीपल फ़ॉर्म, उत्तर प्र

वाप्कोस -एनपीसीसी मे प्रभावी प्रबंधन हेतु महत्वपूर्ण "निवारक सतर्कता सम्मेलन" का आयोजन

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : वाप्कोस और एनपीसीसी ने 4 नवम्बर को नई दिल्ली के  सीएसओआई आडिटोरियम, चाणक्यपुरी मे एक प्रभावी प्रबंधन हेतु निवारक सतर्कता सम्मेलन एवं महत्वपूर्ण उपकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया.  केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशन मे यह सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31अक्तूबर से 6 नवम्बर 2022 तक "एक विकसित राष्ट्र के लिये भ्रष्टाचार मुक्त भारत" विषय पर मनाया जा रहा है. इस दौरान भ्रष्टाचार के दुष्परिणामो के बारे मे जागरूकता पैदा करने के लिये विभिन्न गतिविधियों जैसे प्रमुख स्थानो पर बैनर, पोस्टर, बच्चों, कर्मचारियों के लिए कला प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस सप्ताह 2022 की थीम के अनुसार फ़रीदाबाद,  गुड़गांव मे बच्चों की पोस्टर, निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन करेगी. इस अवसर पर जल संसाधन,  नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग,  जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार मे सचिव पंकज कुमार मुख्य सचिव थे.  मुख्य प्रौद्योगिकी जाँचकर्ता सीवीसी शैलेन्द्र सिंह,  डीआईजी एवं शाखा प्रमुख/एसी -I,  सीबीआई नई दिल्ली डा. नितिन दीप ब्लग्गन ने भी सम्मेलन मे भाग लिया इनके साथ ही