Posts

Showing posts from October, 2022

क्या कभी भुलाया जा सकता है इस चित्र को!

Image
क्या कभी भुलाया जा सकता है इस चित्र को!   मोदीजी ने हिन्दू अस्मिता के लिए जो कर दिखाया , उससे हम सनातनी कभी भी ऋणमुक्त नहीं हो पाएंगे ।                                                                                            जय माता जानकी जय जय प्रभु श्रीराम ।*

सेवी संस्थापक, अध्यक्ष और क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष जक्षय शाह बने भारतीय गुणवत्ता परिषद के नये अध्यक्ष

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  भारत में सेवी समूह के संस्थापक, अध्यक्ष और क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष जक्षय शाह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 अक्तूबर 2022 से अगले तीन वर्षो के लिए भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI)  के नये अध्यक्ष के रूप में चुना है जक्षय शाह ने 1996 मे सेवी की स्थापना की और निज़ी रियल एस्टेट डवलपर का शीर्ष निकाय क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं और फ़ार्मेसी एस्केलेटर के सलाहकार भी हैं जो एक लाख से अधिक दवा और स्वास्थ्य उत्पाद प्रदान करता है.  भारत में उद्योग विभाग,  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, सी आई आई, फ़िक्की,  एसोचेम जैसे उद्योग संघॊ द्वारा संयुक्त रूप से एक कैबिनेट के माध्यम से क्यू सी आई की स्थापना की गई है क्यूसीआई परीक्षण, निरीक्षण,  प्रमाणन निकायो के राष्ट्रीय मान्यता के माध्यम से गुणवत्ता संवर्धन का कार्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करता है आज क्यूसीआई भारत की 1अरब से अधिक लोगो की गुणवत्ता की आकांक्षा को पूरा करने वाला एक उत्कृष्ट संगठन बन गया है. जक्षय शाह ने प्रधान मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष आदिल जेनुलभाई द्वारा क्यूसीआई मे किये

जानीमानी साहित्यकारा डॉ. कुसुम लुनिया को अणुव्रत लेखक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा

Image
  सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  अणुव्रत की विचारधारा को अपनी लेखनी के माध्यम से जन-जन में प्रसारित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अणुव्रत लेखक पुरस्कार 2022 हेतु डॉ कुसुम लुनिया के नाम की घोषणा अणुविभा परिवार ने की है।  यह अणुव्रत विश्वभारती सोसायटी द्वारा दिया जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मानहै।अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में 31 अक्टूबर 2022 को प्रातःकालीन समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।  भारत सरकार के विज्ञान व प्रोउधोगिकी मंत्रालय व पृथ्वी विज्ञान मन्त्रालय की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति की सदस्या व अणुव्रत विश्व भारती की संगठन मन्त्री डॉ. कुसुम चाडवास (राजस्थान) निवासी, दिल्ली प्रवासी डॉ.धनपत लुनिया की धर्मपत्नि व स्व. सोहनलाल जी टमकू देवी लुनिया की पुत्रवधु एवं सरदारशहर, नेपाल के श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्व.जतनलाल बोथरा की सुपुत्री हैं।  जानीमानी साहित्यकारा डॉ. लुनिया ने उपन्यास, नाटक आदि विधाओं में अनेक लोकोपयोगी पुस्तकें लिखी हैं जिनमें सामयिक समस्याओं के सटीक समाधान के रूप में अणुव्रत दर्शन का व्यापक प्रयोग प्रस्तुत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्य प्रदेश के 8 शहरों मे 31 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 के बीच होगा - अनुराग सिंह ठाकुर

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आगामी संस्करण के आयोजन की घोषणा आज राजधानी दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने की।  ये खेल प्रतियोगिता 31 जनवरी, 2023 से शुरू होकर 11 फरवरी, 2023 तक चलेगी। आज के इस कार्यक्रम में भारत सरकार के राज्य मंत्री युवा मामले और खेल मंत्रालय श्री निसिथ प्रमाणिक के साथ खेल और मध्य प्रदेश की युवा कल्याण मंत्री श्रीमती  यशोधरा राजे सिंधिया और खेल सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी  महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण, श्री संदीप प्रधान, और केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य सरकार के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे. श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए 'अतिथि देवो भव' के अपने दर्शन को ध्यान में रखते हुए इसकी मेजबानी करने का वादा करते हैं। “हमारे पास मध्य प्रदेश में शूटिंग और वाटर स्पोर्

गोवंश की रक्षा एवं वर्धन करना हमारा राष्ट्रीय कर्त्तव्य – साध्वी कालिंदी भारती

Image
सुनील मिश्रा नोएडा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सेक्टर-43, छलेरा, नोएडा, उत्तर प्रदेश में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस साध्वी कांलिदी भारती जी ने कहा कि गौ की रक्षा व संवर्धन के लिए स्वयं परमात्मा इस  धरती पर आते, वैदिक काल से मानव जीवन का आधार यज्ञ, दान व तप को माना गया है। यदि गहराई से विचार किया जाए तो इन सब का आधार सिर्फ गौ ही है। यदि भारतीय संस्कृति की व्याख्या संक्षेप में करनी हो तो यह गौ रूप है। गौ जैसा परोपकारी जीव हमें मेहनत व शांत जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कथा के दौरान कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गौवंश के साथ प्रेम करके समस्त मानव जाति को गौ प्रति उदार बनने की प्रेरणा प्रदान की है। यह हमारा राष्ट्रीय कर्त्तव्य बनता है कि हम गोवंश का वर्धन करे और भारतीय गायों की रक्षा करें। ठा.धीरेंद्र सिहँ जी मा.विधायक जेवर विधानसभा,केप्टन विकास गुप्ता जी मा.राज्य मँत्री उत्तर प्रदेश सरकार,डा.विजय सिहँ चौहान मुख्य यजमान, मानसिहँ. चौहान, करतार सिहँ चौहान, मुकुल वाजपेई मीडिया प्रभारी, सँजय चौहान, राज कुमार चौधरी,चेतन चौहान, योगेन्द्र चौहान, र

भारतात्मा अशोक सिंघल वेद पुरस्कार' के 6ठे संस्करण का आयोजन 15 अक्टूबर को होगा

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री अशोक जी सिंघल की प्रेममयी स्मृति में सिंघल फाउंडेशन द्वारा 15 अक्टूबर को 'भारतात्मा अशोक सिंघल वेद पुरस्कार' के 6ठे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। यह वेद पुरस्कार समारोह चिन्मय मिशन, 89- लोधी एस्टेट, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। भारतात्मा वेद पुरस्कार 2017 में भारतात्मा द्वारा स्थापित किया गया था। पुरस्कारों की पहली श्रृंखला 2017 में प्रस्तुत की गई थी। इस समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री, वाणिज्य और उद्योग पीयूष गोयल होंगे। परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी और वेदों के क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की पवित्र उपस्थिति में सम्मान समारोह होगा। राष्ट्रीय वेद पुरस्कार का प्राथमिक उद्देश्य वैदिक क्षेत्र और प्रासंगिक शैली में उत्कृष्टता को पहचानना है। यह वैदिक क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित वेद पुरस्कार है, जो उत्तम वेद विद्यार्थी, आदर्श वेदाध्यापक, उत्तम वेद विद्यालय और वेदारपीठ जीवन पुरस्कार की 4 श्रेणियों में वार्षिक रूप से दिया जाता है, जिसमें तीन, पांच

दिल्ली हाट मे "स्फ़ूर्ति मेले" का एमएसएमई राज्यमन्त्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने किया उद्घाटन

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  भारत की राजधानी दिल्ली के आईएन ए स्थित दिल्ली हाट में आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 1अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक "स्फ़ूर्ति मेला" का आयोजन किया जा रहा है इस मेले का उद्घाटन केन्द्रीय एमएसएमई राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने किया.  इस भव्य उत्सव मे एमएसएमई के सचिव बी बी स्वैन भी मौजूद थे राज्य मंत्री ने कहा कि आज इस मेले में देश भर के 28 राज्यों के लगभग 100 कारीगर भाग ले रहे हैं और कई राज्यों से आये सभी कारीगरो से हमने उनके उत्पादो के सम्बन्ध मे बातचीत भी की. "स्फ़ूर्ति मेला"  स्फ़ूर्ति क्लस्टरो के पारम्परिक उत्पादो की एक राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी है.  केन्द्रीय एमएसएमई राज्यमन्त्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि हम ऐसी सम्रध और विविध पारम्परिक कला और संस्कृतिक वाले देश के नागरिक हैं इस स्फ़ूर्ति मेले का उद्देश्य देश भर के पारम्परिक उत्पादो को बढावा देना और कारीगरो को विपणन तथा बिक्री के रास्ते प्रदान करना है. एमएसएमई मंत्रालय के सचिव बी बी स्वैन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस मेले के दौरान कारीगरो का प्रदर्शन उन्हे

बालीवुड मूवी ‘धूप छांव’ बन कर तैयार,जल्द होगी रिलीज, बॉलीवुड स्टार्स दिग्गज अभिनेता राहुल देव, अतुल श्रीवास्तव आयेंगे नज़र

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : देश मे जल्द ही रिलीज़ होने वाली एक इन्डियन फ़िल्म "धूप छाँव" जो कि पारिवारिक भावनाओं और मूल्यों के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म के निर्माता सचित जैन व साक्षी जैन ने बताया कि इस फ़िल्म को शीघ्र ही रिलीज़ की जाएगी ।  सचिन जैन के अनुसार फिल्म में दो भाइयों की कहानी है। यह महत्वपूर्ण सन्देश के साथ एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर सिनेमा होगी। यूं कहें कि यह फ़िल्म छोटे बच्चों, वयस्क और बुजुर्गो को कनेक्ट करेगी। जैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में भारतीय सिनेमाई दर्शकों ने पारिवारिक फिल्म को खूब पसंद किया है। लोग फिर से परिवार के साथ फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं। फ़िल्म ‘धूप छांव’ ऐसे दर्शकों के लिए बेहतर ऑप्शन होगी। हमारी फ़िल्म की कहानी में पारिवारिक तानेबाने के साथ इमोशनल कॉमेडी को खूब तबज्जो दी गयी है। फिल्म ‘धूप छांव’ का निर्माण फॉरएवर बिग एंटरटेनमेंट बैनर के  तले किया गया है। इस फिल्म से निर्माता सचित जैन ने आईटी प्रोफेशन से फ़िल्म निर्माण की ओर रुख़ किया है। बतौर निर्माता उनकी यह पहली फिल्म है। उन्होंने काफी कम उम्र में ही एक बेहतर