Posts

Showing posts from September, 2021

मशाल सोसल वेलफेयर सोसाईटी ने मनाया करम महोत्सव -2021

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  25, सितम्बर, 2021 को मशाल सोसल वेलफेयर सोसाईटी ने  दिल्ली स्थित एन.डी.एम.सी. कन्वेंशन हॉल ऑडीटोरियम मे करम महोत्सव 2021का आयोजन किया कार्यक्रम की शुरुआत मोहन बड़ाईक, भाजपा नेता रजनीकांत मोदी, आनंद साहू, डॉ सिध्दार्थ गुप्ता की उपस्थिति मे दीप प्रज्वलित कर की गयी|  मोहन बड़ाईक व रजनीकांत मोदी ने कहा कि दिल्ली में पिछले बीस वर्षों से करम महोत्सव एवं कई आदिवासी पर्व- त्योहारों का आयोजन कर जनजातीय कला, संस्कृति, नृत्य एवं गायन के विभिन्न रूपों को बढ़ावा देने एवं आदिवासी प्राचीन संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से आकर दिल्ली में प्रवास करने वाले आदिवासी समाज के भाई-बहनों को संस्था ने एक मंच पर लाने का अथक प्रयास किया है। इस शुभ-अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद लोक सभा श्री जुएल ओराम एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा के लोकप्रिय अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता जी सहित कई गणमान्य उपस्थित हुए|  कार्यक्रम में श्री जुएल ओराम जी माननीय सांसद लोक सभा ने कहा कि मशाल सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आदिवासी कला, स

ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने आयोजित किया सम्मान समारोह

Image
सुनील मिश्रा नोएडा :  ब्राह्मण समाज सेवा समिति नोयडा ने आज सेक्टर 20 सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें ब्राह्मण समाज के 24 लोगों को जिन्होंने अभी हाल ही में राजनैतिक शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त किया है को सम्मानित किया,  कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री यस एन मिश्र ने कहा कि किसी भी समाज के उन्नति तभी सम्भव है जब समाज से जुड़े हर व्यक्ति की उन्नति हो वह चाहे सामाजिक आर्थिक या राजनैतिक उन्नति हो। कार्यक्रम में समिति के सरंक्षक श्री गणेश शंकर त्रिपाठी ने समाज की एकता बनाये जाने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि संग़ठन में ही शक्ति होती है इसके साथ ही साथ उन्होंने नोयडा में ब्राह्मण भवन बनाने पर भी जोर दिया उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर नोयडा में एक ब्राह्मण भवन बनाना चाहिए कार्यक्रम का संचालन महासचिव हरीश मिश्र द्वारा किया गया,  कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त करने वाले 24 लोगों को अंगवस्त्र पुष्प गुच्छ एवं ब्राह्मण समाज सेवा समिति का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, सम्मनित होने वालों में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित फोन

अयोध्या राम मंदिर में 115 देशों का जल अर्पण अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मिला आर्शीवचन

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली, 18 सितम्बर 2021ः भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 17 अकबर रोड, नई दिल्ली सरकारी आवास पर विश्व के 7 महाद्वीपों के 115 देशों की नदियों व समुद्रो के पवित्र जल को अयोध्या राम  मंदिर में अर्पण करने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आर्शीवचन मिला। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस पुनीत कार्य से ‘‘वैश्विक मित्रता, भाईचारे, शांति व विकास को बढ़ावा मिलेगा’’। डॉ. जौली की प्रशंसा करते हुए रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने कहा कि डॉ. जौली ने भारतीय इतिहास, संस्कृति व सभ्यता को आधुनिक विरासत से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने आग्रह किया कि डॉ. जौली मंदिर परियोजना पूर्ण होने से पहले दुनियॉ के शेष 77 देशों का शुद्ध जल भी प्राप्त करने में सफल होंगे। जिससे की विश्व के सभी 192 देशों के जल अर्पण का महाअभियान संपूर्ण हो।  कोरोना काल में जब लोग एक देश से दूसरे देश की यात्रा भी नहीं कर सकते थे। तब 25 अगस्त 2020 को दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. विजय जौली की पहल पर इस महाअभियान की शुरूआत हुई। तथ

भा. स. सु. संस्था के अंतर्गत भ्रष्टाचार अपराध उन्मूलन सेल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पीयूष भाटी संस्था से निष्कासित

भ्रष्टाचार अपराध उन्मूलन सेल के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि संस्था मे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत श्री पीयूष भाटी को संस्था के राष्ट्रीय उच्च स्तरीय प्रबंधक कमेटी एवं प्रदेश मन्डल के सदस्यों से काफ़ी दिनों से न मिलने तथा कोई सम्बन्ध और सम्पर्क न करने के कारण, फ़ोन स्विच ओफ़ रखने एवम संस्था से सम्बन्धित कोई कार्य नही करने के कारण संस्था से 10.09.2021 (10 सितम्बर 2021) से निष्कासित किया जाता है श्री पीयूष भाटी को 10.09.2021 को संस्था से निष्कासित करने के बाद से संस्था के सभी अधिकार प्रबंधक कमेटी द्वारा वापस लिये जाते हैं और संस्था के संवैधानिक कार्य मे श्री पीयूष भाटी की कोई भूमिका नही होगी कोई सम्बन्ध नही होगा  दिनांक 10.09.21 के बाद भविष्य मे यह जाना जाए कि यदि पीयूष भाटी देश, प्रदेश तथा अन्य राज्यों मे किसी भी गलत गतिविधियों मे लिप्त या शामिल पाये जाते हैं तो उसमे संस्था व्यक्तिगत तौर से उत्तरदायी नहीं होगी न संस्था की कोई जिम्मेदारी होगी पीयूष भाटी के अपनी गलत गतिविधियों की जिम्मेदारी पीयूष भाटी की स्वयं की होगी.

क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन(सीबीआई) ट्रस्ट ने साउथ दिल्ली में लगाया मुफ़्त वैक्सिनेशन कैम्प।

Image
नई दिल्ली : क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन(सीबीआई) ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप यादव (के.डी.यादव) जी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सिनेशन अब एकमात्र उपाय है जिसके लिए लगातार प्रशासन भी लोगों को जागरूक कर रहा है इसी कड़ी को जोड़ते हुए दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके के श्री 108 स्वामी शिवनारायण गुरुद्वारा (मन्दिर) में , उपायुक्त (डीएम) दिल्ली सरकार दक्षिणी दिल्ली साकेत के सौजन्य से मुफ़्त वैक्सीनेशन कैंप का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही आसपास के निवासियों ने भारी संख्या में वैक्सीनेशन कैम्प में भाग लिया और मुफ्त टीकाकरण का लाभ उठाया। क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी.यादव जी द्वारा वैक्सीन डोज लेने वाले सभी लोगों को फ्रूटी, केले दे कर स्वस्थ रहने को भी कहा। वैक्सीनेशन कैम्प में आए अन्य सभी लोगों की भी पानी और चाय की व्यवस्था की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बताया की लगातार वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली सरकार लोगों को जागरूक भी कर रही है, जिसका लाभ दिल्ली की जनता को मिल रहा है, कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय वेक्सीन है जिसे मोदी सरकार मुफ्त द

देश में उत्तराखंड प्रशासन की लापरवाही से रोजाना खतरों से खेलती पिथौरागढ की जनता

सुनील मिश्रा : उत्तराखंड प्रशासन की लापरवाही का दंश झेलती पिथौरागढ की जनता आज भी अपनी जान जोखिम मे डाल कर नरक की जिन्दगी जीने को मजबूर है न सामाजिक सुविधाएं, न चलने की सड़कें, न पानी के ऊपर लोगों के चलने के लिए कोई पुल, इन सभी सुविधाओं की कमी और विकास के लिये वित्तीय व्यवस्था का अभाव उत्तराखंड सरकार की ओर से साफ़ देखा जा सकता है यहा पिथौरागढ मे आम जनता ने कई बार प्रशासन को पत्र लिखकर लोगों की समस्याओ से अवगत कराया है लेकिन सरकारी व्यवस्था मे बैठे डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट, उत्तराखंड विकास अधिकारी, इनके अंतर्गत अन्य अधिकारियों के कानो मे ज़ू तक नही रेंगती.  कई सालो से video मे देखते ये तस्वीर जस की तस दिखाई दे रही है उत्तराखंड सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देने जरूरत है https://youtu.be/Q1Xmr8c0-_g Pl. Like share  &  subscribe जरूर करें ताकि आपको अगली वीडियो भी मिलती रहे

श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर सेक्टर-14A, नोएडा' प्रांगण में नगर कोतवाल बाबा भैरव नाथ जी एवं माँ काली की मूर्ति का किया गया अनावरण एवं प्राण प्रतिष्ठा

Image
सुनील मिश्रा नोएडा :  आज दिनांक 4सितम्बर 2021को श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर सेक्टर 14A नोएडा'' प्रांगण में नगर कोतवाल बाबा भैरव नाथ जी एवं माँ काली की मूर्ति का अनावरण एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन धार्मिक साद वाद के साथ संपन्न हुआ इस  अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन भी संपन्न किया गया. इस अवसर पर शनि पीठ अध्यक्ष ठाकुर मान सिंह ने बताया कि इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में लगभग एक माह का समय लगा जिसके उपरांत यह शुभ दिन आया है।. भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजों, बाबा भैरव नाथ जी एवं माँ काली की भव्य झांकी के साथ सुन्दर घोड़ों की बागी पर श्री श्री 1008 परम श्रद्धेय संत स्वामी महा मंडलश्कर श्री प्रकाश नंद जी महाराज एवं उनके निजी सचिव श्री रुद्र भारद्वाज जी महाराज ने समस्त शहर वासियों को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया. इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गौतम बुद्धनगर डॉ महेश शर्मा, स्थानीय विधायक नोएडा श्री पंकज सिंह, श्रीमती विमला बाथम जी अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश ,  श्री नवाबसिहँ नागर राज्य मँत्री उत्तर प्रदेश, प्रदेश,पूर्व मंत्री श्र

झारखंड के जामताड़ा मे साइबर जालसाजों पर दिल्ली ऑपरेशन साइबर प्रहार -II का छापा ! 14 साइबर अपराधी गिरफ़्तार

Image
सुनील मिश्रा दिल्ली : जामताडा से दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध इकाई (CyPAD) ने देवघर-जामतारा-गिरिडीह-जमुई बेल्ट के चौदह (14) साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  जिसमे अल्ताफ अंसारी उर्फ़ 'रॉकस्टार' तकनीकी मास्टरमाइंड, गुलाम अंसारी, उर्फ़' मास्टरजी' सरगना भी शामिल हैं  उनसे कई उपकरण बरामदगी के साथ ओपन-सोर्स टूल्स के नए मोडसऑपरेंडी का भी खुलासा किया है राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर शिकायतो से इस मोडस ओप्रेन्डी का पता चला, ये लोग बैंक कर्मचारियों के रूप में प्रतिरूपण करना, रिमोट एक्सेस ऐप्स डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करना। लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की नकली वेबसाइट बनाना, गूगल ऐड और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन का उपयोग दृश्यमान बनाना, उन्हें बैंकिंग ऐप्स के रूप में प्रच्छन्न मैलवेयर डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करना, प्रतिरूपण करने वाली सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, और लाभ प्राप्त करने के विश्वास में धोखाधड़ी से पीड़ितों को UPI लेनदेन करने के लिए प्रेरित करते हैं शिकायतकर्ताओं के लाखों रुपये के नुक्सान और दिल्ली के एक  डॉक्टर की शिकायत पर आईडीएफसी बै