चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाने, अराजकता फैलाने वाले षड्यंत्रकारियों पर कानूनी कार्रवाई हो- जय भगवान गोयल
सुनील मिश्रा नई दिल्ली। आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट, ग्लोबल वैश्य फेडरेशन व अन्य हिन्दू संगठनों द्वारा हिन्दू महासभा भवन, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली पर धरना प्रदर्शन कर राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव के राक्ष्स रूपी पूतले जलाकर उनका पींड दान किया गया। धरना प्रदर्शन में आए सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से खुलेआम टी.वी. चैनलों, समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों के माध्यम से पूरे देश में देश की विरोधी पक्ष पार्टियों द्वारा ऐसा नेरेटिव बनाने का षड़यंत्र किया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने अपनी मानमानी करके लाखों बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के वोटर लिस्टों से नाम हटवाकर खुलेआम राष्ट्रद्रोह किया है और मोदी सरकार और भाजपा को भारी फायदा पहुंचाया है, जबकि सारा देश जानता है कि एसआईआर के माध्यम से वोट काटने और ज...