Posts

अभिनव भारत पार्टी 28 मई को भगूर (नासिक) से दिल्ली तक निकालेगी 30 दिवसीय “सावरकर सम्मान यात्रा”

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली:  अभिनव भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन शर्मा ने 13 मई 2025  को प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली के प्रांगण में युग पुरुष वीर विनायक दामोदर सावरकर जी के 132वीं जन्म तिथि 28 मई को भगूर (नासिक) से दिल्ली तक 30 दिवसीय “सावरकर सम्मान यात्रा” की जानकारी दी. ये यात्रा देश के 100 जिले 20 राज्य से हो कर गुजरेगी।   22 अप्रैल 2025 पहलगाम (कश्मीर) में निर्दोष सैलानियों पुरुषों को धर्म पूछकर हिन्दू होने के वजह से चुन चुन कर उनके पत्नियों एवं बच्चो के समक्ष  मारा गया. निर्दोष हिन्दुओ के निर्मम नरसंहार पर “वीर सावरकर की स्मृति पुनर्जागृत होती है कि  भारत को “हिन्दू राष्ट्र” बनना ही चाहिए। एक सशक्त, समर्थ हिन्दू राष्ट्र ही देश की प्रगति और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है, मौजूदा सरकार ने जो भी जवाबी करवाई की है हम उसका समर्थन करते हैं, सशस्त्र सेना ने दुश्मन देश पर जो भी प्रहार किया है हम उसकी भूरि भूरि प्रशंसा करते है। अभिनव भारत पार्टी का स्पष्ट मत है कि भारत सरकार को दुश्मन देश का समूल नाश करना चाहिए वरना आतंकवादी गतिविधियाँ बारम्बार...

यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने की हिन्दू सुरक्षा एवं समाधान बैठक, बनी हिन्दुओं पलायन रोकने की योजना

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली। यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट द्वारा आज 11 मई 2025 को यमुनापार, विशेष रूप से शाहदरा एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में हिन्दुओं की हो रही लक्षित हत्याओं, पलायन के षड्यंत्र, अवैध मस्जिदों के निर्माण और बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों व जिहादी तत्वों की बढ़ती सक्रियता को लेकर एक हिन्दू सुरक्षा एवं समाधान बैठक का आयोजन संतों के सानिध्य में की गई जिसमें महामंडलेश्वर डॉ. रामेश्वर दास जी महाराज, महंत नवल किशोर दास, महंत श्याम गिरी जी महाराज ‘तलवार वाले बाबा, राजेश्वरा नंद जी महाराज ने पहुंचकर अपना आशीर्वाद दिया और सभी संतां ने एक सुर में कहा कि जिला उत्तरी-पूर्वी की सनातनियों की रक्षा और पलायन को रोकने के लिए जो भी योजनाएं यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट द्वारा बनाई जाएंगी हम सभी संत तन-मन-धन से उन योजनाओं को पूरा करने के लिए हर वक्त साथ हैं।  यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी शिवसेना जय भगवान गोयल ने कहा कि प्रशासनिक निष्क्रियता और राजनीतिक तुष्टीकरण के चलते हिन्दू समाज अपने ही देश की राजधानी में असुरक्षित महसूस क...

"स्वच्छ दिल्ली, दिल्ली के हर नागरिक का अधिकार" - रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री दिल्ली

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री, श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष, श्री केशव चंद्रा और उपाध्यक्ष - श्री कुलजीत सिंह चहल की उपस्थिति में हनुमान मंदिर परिसर, कनाट प्लेस , नई दिल्ली में मेगा स्वच्छता अभियान में 'श्रमदान' के लिए भाग लिया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ दिल्ली प्रत्येक दिल्लीवासी का अधिकार है और इसी उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने श्रमदान के लिए 20 दिवसीय सफाई अभियान शुरू किया है, जिसमें एनडीएमसी, एमसीडी जैसे नगर निकायों और पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हो रहे हैं। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित है, जिसने पूरे देश में स्वच्छता के प्रति नई चेतना जगाई है और इसे एक जन आंदोलन में बदल दिया है। उन्होंने बताया कि इस सफाई अभियान में सभी कर्मचारी और अधिकारी मैदान में और सड़कों पर हैं और इस सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। मैंने भी आज हनुमान मंदिर परिसर में आम जनता को प...

डा.विजय जौली के साथ अयोध्या में रूम बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी

सुनील मिश्रा नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2025ः वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विजय जौली ने बताया कि अयोध्या में रूम बुकिंग के नाम पर उनकी संस्था ‘‘दिल्ली स्ट्डी ग्रुप’’ से पैसे की धोखाधड़ी व जालसाजी की गई है। ज्ञात रहे 23 अप्रैल 2023 को डॉ. जौली के नेतृत्व में 156 देशों की नदियों व समुद्रों के जल से अयोध्या राम मंदिर का जलाभिषेक धूमधाम से किया गया था। 23 अप्रैल 2024 को फिर से डॉ. जौली की अगुवाई में राम मंदिर के दर्शन किये गये थे। तथा इस वर्ष भी दिल्ली से सैकड़ों राम भक्त, वंदे भारत ट्रेन द्वारा 22 अप्रैल 2025 को दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। और 23 अप्रैल को राम लला के दर्शन तथा 24 अप्रैल को वापिस दिल्ली लौटेंगे। अयोध्या में श्रृद्धालुओं के रहने की व्यवस्था प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जानकी महल ट्रस्ट, वासुदेव घाट, परिक्रमा रोड, अयोध्या में की जा रही है। साईबर अपराध को अंजाम देते हुए धोखेबाजों ने मशहूर धर्मशाला व होटलों के फर्जी वेबसाईट बनाकर, लोगों से पैसे ऐंठ कर, धोखाधड़ी कर रहे हैं। ज्ञात रहे जालसाजों ने अयोध्या की प्रसिद्ध धर्मशाला ‘‘श्री जानकी महल ट्रस्ट’’ की डुप्लीकेट वेबसाईट बनाकर, मोबाईल नम्बर...

वाइब्रेंट बिल्डकॉन 2025 में आरएन फॉसेट्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टाल पर उमड़ी भीड़

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  यशभूमि कन्वेंशन सेंटर वाइब्रेंट बिल्डकॉन 2025 की  मेजबानी करते हुए ऊर्जा से गुलजार था, यह चार दिवसीय शोकेस था जो तेजी से बुनियादी ढांचे और निर्माण क्षेत्रों के लिए भारत के सबसे महत्वपूर्ण समारोहों में से एक बन गया। 13 से 16 अप्रैल तक आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के उद्योग जगत के अग्रणी, सरकारी अधिकारी, नवप्रवर्तक और पेशेवर एक साथ आए। उस वर्ष का केंद्रीय विषय एक सतत कल का निर्माण पर्यावरण के अनुकूल निर्माण और भविष्य के लिए तैयार प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित बातचीत के लिए माहौल तैयार करता है। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन माननीय केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया, जिसने इस मील का पत्थर बनने वाले समारोह को प्रतिष्ठा प्रदान की। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा समर्थित और 100 से अधिक देशों को जोड़ने वाले इस कार्यक्रम में 250 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया, 700 से अधिक वैश्विक खरीदारों ने भाग लिया और 27,000 वर्ग मीटर के विशाल स्थान पर 50,000 से अधिक स्थानीय आगंतुकों की मेजबानी की। सम्मेलन केंद्र उत्साह से भरा हुआ था - लाइव उत्पाद डेमो, विशेषज्ञ व...

3,000 करोड़ के राष्ट्रव्यापी फ्रेंचाइज़ी घोटाले का खुलासा:

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : मुंबई और दिल्ली स्थित Dallas Ecom Infotech Pvt. Ltd. पर फर्जी फ्रेंचाइज़ी मॉडल के जरिए  भारत के विभिन्न हिस्सों से आए पीड़ितों ने ₹3,000 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कंपनी ने Ecom Delivery नाम से यह घोटाला अंजाम दिया।  आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में पीड़ितों ने तुरंत CBI और ED जांच की मांग की, और कहा कि यह “दोहराए जाने वाला घोटाले का मॉडल” है। कंपनी द्वारा कथित तौर पर 950 से अधिक फर्जी फ्रेंचाइज़ी बेची गईं, जिनमें राज्य, ज़ोनल, ज़िला और पिन-कोड स्तर के फ्रेंचाइज़ी मॉडल शामिल थे। निवेश की राशि ₹1.5 लाख से लेकर ₹32.5 लाख तक रखी गई थी। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें भारी मुनाफे और व्यवसायिक सहायता का झांसा दिया गया, लेकिन भुगतान प्राप्त करने के बाद कंपनी के दिल्ली और मुंबई स्थित सभी ऑफिस अचानक बंद कर दिए गए। सभी फोन नंबर बंद हो गए और संपर्क पूरी तरह से समाप्त हो गया। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है। इसी कोर टीम से जुड़े लोग पहले भी RoadEx, Just Delivery और अन्य फर्जी कंपनियों के जरिए ऐसे ही घोटाले कर...

वक्फ बिल पास होने पर देश में खुशी की लहर : जय भगवान गोयल

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली। संसद द्वारा वक्फ बिल पारित किए जाने के बाद पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय से वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और संरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे समाज के वंचित वर्गों को अधिक लाभ मिलेगा। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस कदम का स्वागत किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता और कुशल प्रशासन सुनिश्चित करेगा, साथ ही इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनहितकारी परियोजनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जय भगवान गोयल जी ने कहा कि यह बिल समाज के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग रुकेगा और इन्हें वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सकेगा। श्री गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार का तर्क है कि इस कानून का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों में भ्रष्टाचार और दुरुपयोग को रोकना साथ ही महिलाओं और पिछड़े मुस्लिमों को लाभ पहुंचाना है। देशभर में विभिन्न स्थानों पर इस निर्णय ...