विधानसभा चुनाब-2022 मे पांच राज्यों के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने की तारीखो की घोषणा

सुनील  मिश्रा नई दिल्ली :  
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों मे 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारो को चुनावी गतिविधियों को देखते हुए कड़े निर्देश जारी किये हैं चुनाव आयोग ने उम्मीदवारो की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए कई मुख्य दिशा निर्देश जारी किये हैं  मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि 15 जनवरी 2022  तक किसी भी तरह की पदयात्रा, रोड शो और रैली नही होगी और नुक्कड़ सभाओं पर भी रोक रहेगी. घर-घर प्रचार में भी 5 लोग ही शामिल होंगे.  मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी एजेंसियों को अलर्ट पर किया गया है. सभी को इसकी जानकारी सुविधा-एप के जरिए प्राप्त हो सकेंगी और उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकते है.
गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोविड नियमों के साथ चुनाव को हम पूरा कराएंगे. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी. चुनावी खर्च सीमा बढ़ाकर 40 लाख की गई है. 900 ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे.
 80 वर्ष से ज्यादा तथा, दिव्यांग और कोरोना प्रभावित के लिए पोस्टल बैलट का भी प्रबन्ध किया गया है 
सभी दलों के उम्मीदवारों के लिए आपराधिक जानकारी देना जरूरी है उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं CEC-सुविधा एप के जरिए ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे यूपी में 29% मतदाता पहली बार डालेंगे पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाए जाएंगे दो लाख 15 हज़ार 368 पोलिंग बूथ बनाए गए है 1620 पोलिंग स्टेशन पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की लड़की ड्यूटी ही रहेंगी सभी पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर की व्यवस्था होगी फूलन स्टेशन में 16 फीसदी का इजाफा होगा इतिहास में पहली बार चुनावी रैली पर रोक लगेगी 
1620 पिंक पोलिंग बूथ केवल 
महिलाओं के लिये बनाए जाएंगे  नई सरकार का ऐलान 10 मार्च को होगा. 
5 राज्यो का चुनाव 7 चरणों मे होने हैं. उत्तर प्रदेश में पहला चरण 10 फरवरी 2022, दूसरा चरण 14 फरवरी 2022, तीसरा चरण 20 फरवरी  2022, चौथा चरण 23 फरवरी 2022, पांचवा चरण 27 फरवरी 2022,  छठा चरण 3 मार्च 2022,  सातवा चरण 7 मार्च 2022, 5 राज्यो की 
मतगणना 10 मार्च को एक साथ होगी 
 
10 फरवरी पहला चरण : शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा

14 फरवरी दूसरा चरण : सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर

20 फरवरी तीसरा चरण : हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर

23 फरवरी चौथा चरण : पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा

27 फरवरी पांचवा चरण : श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट

3 मार्च छटवां चरण : बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया

7 मार्च अंतिम सातवां चरण : आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र।

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये