सीताराम जयपुरिया फाउन्डेशन ने आयोजित किया मेडिकल एंड हेल्थकेयर एक्सीलेन्स अवॉर्ड्स का तीसरा संस्करण
नई दिल्ली, 14 मार्च 2026: सीताराम जयपुरिया फाउन्डेशन ने स्वर्गीय सीताराम जयपुरिया की जन्म शताब्दी के अवसर पर मेडिकल एंड हेल्थकेयर एक्सीलेन्स अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। कार्यक्रम में देश भर से चिकित्सा पेशेवरों को हेल्थकेयर में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को कुल रु 90 लाख के पुरस्कार दिए गए, जिन्होंने अपने कार्यों के द्वारा भारत की स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाया है पुरस्कार समारोह का आयोजन एसजेएफ साइंटिफिक सिम्पोसियम और अवॉर्ड्स प्रोग्राम के तहत नई दिल्ली में किया गया। इस सम्मलेन में चिकित्सा समुदाय के दिग्गज ‘ओबेसिटी, डायबिटीज़ एंड अदर कार्डियोमेटाबोलिक डिज़ीज़ेज़’ विषय पर चर्चा एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए इकट्ठा हुए थे। अशोक जयपुरिया, चेयरमैन, एसजेएफ और चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, कोस्मो फर्स्ट लिमिटेड की अध्यक्षता में हेल्थकेयर के इनोवेशन्स एवं उभरती चुनौतियों पर चर्चा की। शाम का समापन मेडिकल एंड हेल्थकेयर एक्सीलेन्स अवॉर्ड सेरेमनी के साथ हुआ। विभिन्न श्रेणियों में कुल नब्बे लाख रु के पुर...