सीताराम जयपुरिया फाउन्डेशन ने आयोजित किया मेडिकल एंड हेल्थकेयर एक्सीलेन्स अवॉर्ड्स का तीसरा संस्करण

नई दिल्ली, 14 मार्च 2026: सीताराम जयपुरिया फाउन्डेशन ने स्वर्गीय सीताराम जयपुरिया की जन्म शताब्दी के अवसर पर मेडिकल एंड हेल्थकेयर एक्सीलेन्स अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। कार्यक्रम में देश भर से चिकित्सा पेशेवरों को  हेल्थकेयर में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को कुल रु 90 लाख के पुरस्कार दिए गए, जिन्होंने अपने कार्यों के द्वारा भारत की स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाया है पुरस्कार समारोह का आयोजन एसजेएफ साइंटिफिक सिम्पोसियम और अवॉर्ड्स प्रोग्राम के तहत नई दिल्ली में किया गया। 
इस सम्मलेन में चिकित्सा समुदाय के दिग्गज ‘ओबेसिटी, डायबिटीज़ एंड अदर कार्डियोमेटाबोलिक डिज़ीज़ेज़’ विषय पर चर्चा एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए इकट्ठा हुए थे। अशोक जयपुरिया, चेयरमैन, एसजेएफ और चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, कोस्मो फर्स्ट लिमिटेड की अध्यक्षता में  हेल्थकेयर के इनोवेशन्स एवं उभरती चुनौतियों पर चर्चा की। शाम का समापन मेडिकल एंड हेल्थकेयर एक्सीलेन्स अवॉर्ड सेरेमनी के साथ हुआ। 
विभिन्न श्रेणियों में कुल नब्बे लाख रु के पुरस्कार दिए गएः
1.    एक्सीलेन्स इन मेडिसिन एंड हेल्थकेयर अवॉर्ड के लिए रु 50 लाख
प्रोफेसर डॉ विनोद के. पॉल- सदस्य (हेल्थ), नीति आयोग एवं पूर्व प्रोफेसर और हैड ऑफ पीडिएट्रिक्स, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज़ (एम्स), नई दिल्ली
2.    एमर्जिंग यंग लीडर इन मेडिसिन एंड हेल्थकेयर अवॉर्ड के लिए रु 10 लाख
डॉ सहजल धुरिया- एडिशनल प्रोफेसर, डिपार्टमेन्ट ऑफ पल्मोनरी मेडिसिन, पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रीसर्च, चण्डीगढ़
3.    एक्सेम्पलेरी लीडरशिप इन रूरल मेडिसिन एंड हेल्थकेयर अवॉर्ड के लिए रु 10 लाख
डॉ हिम्मतराव सलुबा बावस्कर- मेडिकल डायरेक्टर, बावस्कर हॉस्पिटल एंड क्लिनिकल रीसर्च सेंटर, महाड़, महाराष्ट्र
डॉ सदानंद दगाड़ु राउत- कन्सलटेन्ट फिज़िशियन एवं डायरेक्टर, विघ्नहर नर्सिंग होम, नारायणगांव, महाराष्ट्र
4.    श्रीमति गायत्री जयपुरिया वीमेन्स मेडिसिन एंड हेल्थकेयर एक्सीलेन्स अवॉर्ड के लिए रु 10 लाख
डॉ थारा रंगस्वामी- सह-संस्थापक एवं वाईस चेयरपर्सन, शाइज़ोफ्रेनिया रीसर्च फाउन्डेशन, चेन्नई
5.    श्री अश्विनी कुमार अवॉर्ड फॉर हेल्थकेयर एक्सीलेन्स इन डायबिटीज़ एंड ओबेसिटी केयर के लिए रु 10 लाख 
डॉ वी. मोहन-  चेयरमैन, डॉ मोहन्स डायबिटीज़ स्पेशलटीज़ सेंटर और द मद्रास रीसर्च रीसर्च फाउन्डेशन, चेन्नई
“मेडिकल एंड हेल्थकेयर एक्सीलेन्स अवॉर्ड्स के माध्यम से हम इन चिकिसा पेशेवरों की सराहना करते हैं, जिन्होंने समाज सेवा के लिए अथक प्रयास किए हैं और खुद से पहले दूसरों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। यह सम्मान उनके समर्पण के लिए है, जो याद दिलाता है कि मानवता के प्रति उनकी सेवा को सराहा जाना चाहिए।“ जयपुरिया ने कहा। 
तीसरे संस्करण के लिए 476 प्रविष्टियां और 233 ऐप्लीकेशन्स आए। सम्मेलन के दौरान एक विशेष सत्र ‘सेलेब्रेटिंग एक्सीलेन्सः फीचरिंग प्रीवियस एडीशन अवॉर्डीज़’ भी आयोजित किया गया, जहां पिछले संस्करणों के जाने-माने डॉक्टरों- प्रोफेसर डॉ. रमन कृष्ण कुमार, डॉ आशीष सतव, प्रोफेसर डॉ जयराज दुराई पंडियन और प्रोफेसर डॉ प्रतिभा सिंघी ने हेल्थकेयर की प्रगति में अपनी यात्रा के बारे में बताया और चिकित्सा एवं हेल्थकेयर क्षेत्र में उभरती चुनौतियों पर रोशनी डाली।

Comments

Popular posts from this blog

3,000 करोड़ के राष्ट्रव्यापी फ्रेंचाइज़ी घोटाले का खुलासा:

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग