3,000 करोड़ के राष्ट्रव्यापी फ्रेंचाइज़ी घोटाले का खुलासा:
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : मुंबई और दिल्ली स्थित Dallas Ecom Infotech Pvt. Ltd. पर फर्जी फ्रेंचाइज़ी मॉडल के जरिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आए पीड़ितों ने ₹3,000 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कंपनी ने Ecom Delivery नाम से यह घोटाला अंजाम दिया। आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में पीड़ितों ने तुरंत CBI और ED जांच की मांग की, और कहा कि यह “दोहराए जाने वाला घोटाले का मॉडल” है। कंपनी द्वारा कथित तौर पर 950 से अधिक फर्जी फ्रेंचाइज़ी बेची गईं, जिनमें राज्य, ज़ोनल, ज़िला और पिन-कोड स्तर के फ्रेंचाइज़ी मॉडल शामिल थे। निवेश की राशि ₹1.5 लाख से लेकर ₹32.5 लाख तक रखी गई थी। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें भारी मुनाफे और व्यवसायिक सहायता का झांसा दिया गया, लेकिन भुगतान प्राप्त करने के बाद कंपनी के दिल्ली और मुंबई स्थित सभी ऑफिस अचानक बंद कर दिए गए। सभी फोन नंबर बंद हो गए और संपर्क पूरी तरह से समाप्त हो गया। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है। इसी कोर टीम से जुड़े लोग पहले भी RoadEx, Just Delivery और अन्य फर्जी कंपनियों के जरिए ऐसे ही घोटाले कर...