आज 15 अगस्त 2020 से सरकारी बैंक के FD की ब्याज़ दरें बदली

सुनील मेिश्रा :  आज से बदल गई इस सरकारी बैंक के FD की ब्याज दरें, निवेश से पहले जान लें यहां केनरा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है. संशोधन के बाद, 7-45 दिनों की मैच्योरिटी पीरिडय के टर्म डिपॉजिट पर केनरा बैंक 3% ब्याज दर की पेशकश करेगा.

नई दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक (Canara Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में संशोधन किया है. ब्याज दरों में यह संशोधन आज से लागू हो गया है. केनरा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है. संशोधन के बाद, 7-45 दिनों की मैच्योरिटी पीरिडय के टर्म डिपॉजिट पर केनरा बैंक 3% ब्याज दर की पेशकश करेगा. वहीं, 46-90 दिन, 91 दिन से 179 दिन और 180 दिन से 1 वर्ष से कम मैच्योरिटी पीरियड वाले एफडी पर क्रमश: 4, 4.05 और 4.50 फीसदी ब्याज मिलेंगे.
केनरा बैंक ने एमसीएलआर घटाई


Canara Bank ने अपने ग्राहकों के लिए लोन को सस्ता बना दिया है. बैंक ने विभिन्न लोन अवधियों के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिग रेट्स (MCLR) में 0.30 फीसदी तक की कटौती की है. नई लोन दरें 7 अगस्त से लागू हो गई हैं. बैंक ने कहा है कि कटौती के तहत ओवरनाइट ओर एक माह की अवधि के लिए लोन पर MCLR को 0.2 फीसदी घटाकर 7-7 फीसदी पर ला दिया गया है.
तीन माह की अवधि के कर्ज पर MCLR को 7.45 फीसदी से कम कर 7.15 फीसदी कर दिया गया है. वहीं 6 माह की अवधि के कर्ज पर MCLR को 7.50 फीसदी से घटाकर 7.40 फीसदी और एक साल की अवधि वाले कर्ज पर 7.55 फीसदी से घटाकर 7.45 फीसदी कर दिया गया है.

एफडी की नई ब्याज दरें-
7 दिन से 45 दिन -3%
46 दिन से 90 दिन - 4%
91 दिन से 179 दिन - 4.05%
180 दिन से 1 वर्ष से कम- 4.50%
केवल 1 वर्ष - 5.40%
1 वर्ष से कम 2 वर्ष - 5.35% से अधिक
2 वर्ष और उससे अधिक 3 वर्ष से कम - 5.35%
5 वर्ष से कम आयु के 3 वर्ष और उससे अधिक- 5.30%
5 वर्ष और 10 वर्ष से अधिक- 5.30%

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने तालकटोरा-मंदिर मार्ग जंक्शन पर एनडीएमसी के क्लॉक टावर का किया शिलान्यास