योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने पर मेदांता अस्पताल में थे भर्ती*






सुनील मेिश्रा : उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया है. लगभग 4:30 बजे चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. चेतन चौहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे.

73 वर्षीय चेतन चौहान की एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी. उनकी किडनी फेल हो गई थी. जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. जुलाई के महीने में ही चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. चेतन चौहान के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

वहीं चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जिनका कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ है. इससे पहले कैबिनेट मंत्री कमला रानी का लखनऊ के पीजीआई में कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ था.

Comments

Popular posts from this blog

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

टिंकेश एबिलिटी फाउंडेशन भारत के सबसे बड़े इनक्लूसिव एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को करेगा लीड

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,