भाजपा सर्वोत्तम पार्टी: डाॅ0 जौली



सुनील मिश्रा दक्षिण दिल्ली :  भाजपा नेता डाॅ. विजय जौली ने दक्षिणपुरी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘भाजपा सर्वोत्तम पार्टी’’ है। इस प्रशिक्षण शिविर में आयोजित विशेष सत्र ‘‘हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका’’ पर डाॅ. जौली ने भाजपा मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणपुरी भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल कुमार ‘‘अन्नू’’ ने की। संचालन भाजपा दक्षिण जिला उपाध्यक्ष सुनील सूद ने तथा धन्यवाद प्रस्तावना पूर्व मण्डल अध्यक्ष मदन मोरे ने किया।  
इस अवसर पर डाॅ. जौली ने बूथ स्तर की समितियों में युवकों व युवतियों को जोड़ने के आह्वान पर कहा राष्ट्रवादी स्वयंसेवकों के बलिदान के फलस्वरूप आज भाजपा - भारत व दुनियाॅ में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्राणाहुति, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, डाॅ. मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, एम. वेंकैया नाइडू, नितिन गड़करी, राजनाथ सिंह, अमित शाह व जेपी नड्डा की सादगी व मेहनत के संग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गतिशीलता व चमत्कारी नेतृत्व ने भारत व भाजपा को वैश्विक पटल पर चिह्नित कर सम्मान व स्वीकारिता दी है।  
डाॅ. जौली ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं व नेताओं को समर्पण व सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पार्टी के संगठनात्मक ढाॅचे को मजबूत करना चाहिए। इस अवसर पर डाॅ. जौली की प्रेरणा से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी व काॅग्रेस का मुकाबला करने के लिए संगठन को मजबूत बनाने व संगठन की संरचना में निर्णायक भूमिका निभाने की शपथ भी ली।

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने तालकटोरा-मंदिर मार्ग जंक्शन पर एनडीएमसी के क्लॉक टावर का किया शिलान्यास