दिल्ली प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूर्वी दिल्ली नगर निगम का बकाया 1050 करोड़ रुपए की मांग की'


सुनील मिश्रा नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल से पूर्वी दिल्ली नगर निगम का बकाया 1050 करोड़ रुपए तुरंत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मचारियों को पिछले चार महीने से कोई वेतन नहीं मिला है उनके घरों के छोटे-छोटे बच्चों के लिए निवाला भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार के कारण ये सफाईकर्मी के परिवार पाई-पाई के लिए को मोहताज है दूसरी तरफ केजरीवाल साहब रोज करोड़ों रुपए का विज्ञापन देकर इन सफाई कर्मचारियों का मखौल उड़ाने में लगे हैं। श्री नवीन कुमार ने कहा कि यदि केजरीवाल सरकार ने जल्द ही पूर्वी दिल्ली नगर निगम का 1050 करोड़ रुपया नहीं दिया तो भारतीय जनता पार्टी और नगर निगम के सभी पार्षद और कर्मी और दिल्ली सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

टिंकेश एबिलिटी फाउंडेशन भारत के सबसे बड़े इनक्लूसिव एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को करेगा लीड

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,