राजधानी संदेश के पत्रकारो ने मनाया दीवाली मिलन समारोह



सुनील मिश्रा नई दिल्ली: देश मे जहाँ आज लोग शुभकामनाओं, समृद्ध सम्पन्न, और खुशहाली जीवन जीने की कामना के साथ दीवाली मना रहे हैं वहीं राजधानी संदेश न्यूज पेपर समूह के पश्चिम विहार कार्यालय में सभी स्टाफ़ ने आज दीपावली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया और सभी मीडिया बन्धुओ ने इस खुशी के मौके पर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दी और न्यूज पेपर की सम्पादक एवं विश्व पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय महासचिव गीता चौहान जी ने दीपावली के मंगल मिलन समारोह के अवसर पर  अपने 


आफ़िस मे स्टाफ़ एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए दीवाली वितरण समारोह का भी आयोजन किया जिसमे उन्होने सभी को उपहार प्रदान किये. राजधानी संदेश के इस कार्यक्रम में कार्यालय के कर्मचारियो एवं पदाधिकारियों के अलावा अन्य कई मीडिया समूहो के पत्रकारो ने भी दीपावली की शुभकामनाएँ दी.

Popular posts from this blog

एआईएमटीसी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हरीश सभरवाल ने संभाला ट्रांसपोर्ट संगठन का कार्यभार

3,000 करोड़ के राष्ट्रव्यापी फ्रेंचाइज़ी घोटाले का खुलासा:

गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल द्वारा होली मिलन समारोह हुआ संपन्न: