दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा मुख्यमंत्री निवास पर करेगा प्रचंड प्रदर्शन




सुनील मिश्रा, नई दिल्ली, 16 नवम्बर। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्वांचल वासियों के लिए सबसे बड़े पर्व छठ महापर्व पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर प्रचंड प्रदर्शन करेगा। इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिन्दू विरोधी नीतियों और बिहार और उत्तर प्रदेश को अपमानित करने का विरोध करेंगे। इस प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा की अगुवाई में पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पूर्वांचलवासी जो छठी मईया की पूजा-अर्चना करते हैं वो हिस्सा लेंगे।

नवीन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक धर्म विशेष को खुश रखने के लिये हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अपनी नाकामी और नाकाफी तैयारियों को छिपाने के लिये पूर्वांचलवासियों द्वारा मनाए जाने वाले छठ महापर्व पर ही प्रतिबंध लगा दिया जो सरासर अनुचित है। यही नहीं व्यापारी विरोधी केजरीवाल ने पहले पटाखों के लाइसेंस बांटकर व्यापारियों को करोड़ों रुपए के पटाखे खरीदने पर मजबूर किया फिर उनको बैन कर सभी व्यापारियों का दिवाला निकाल दिया।

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने तालकटोरा-मंदिर मार्ग जंक्शन पर एनडीएमसी के क्लॉक टावर का किया शिलान्यास