दिल्ली भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस की स्वतंत्रता पर हुए हमले के खिलाफ किया प्रचंड प्रदर्शन, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता गिरफ्तार




सुनील मिश्रा नई दिल्ली, 4 नवम्बर। कांग्रेस के इशारे पर प्रेस की स्वतंत्रता पर हुए हमले और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के खिलाफ आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रचंड प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, जयवीर राणा, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, युवा मोर्चा अघ्यक्ष वासु रूखड, पूर्वांचल मोर्चा अघ्यक्ष कौशल मिश्रा सहित कार्यकर्ताओं ने पुलिस को गिरफ्तारी दी। 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आपातकाल के दौरान भी कांग्रेस ने लोकतंत्र के चैथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार के साथ इसी तरह का अमानवीय व्यवहार किया था जिस तरह से आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर अर्णब गोस्वामी के साथ किया जा रहा है। ऐसा ही सोनिया गांधी ने दिवाली से पहले कांची कोटि पीठ के शंकराचार्य को झूठे मामले मे गिरफ्तार कराया था और आज करवा चैथ पर एक पत्रकार के साथ बर्बरता करायी है। इस कृत्य से कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी विकृत मानसिकता का परिचय दिया है, कि किस तरह से वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम करने वाले और समाज के लिए आवाज उठाने वाले लोगों पर हमला करती है। कांग्रेस सत्ता में होती है तो उसका चरित्र कुछ और, और जब विपक्ष में होती है उसका चरित्र कुछ और ही होता है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पर किए गए हमले का विरोध करती है।.  
भाजपा के सैकड़ों ने प्रदेश अघ्यक्ष के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, राजन तिवारी, महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रचंड प्रदर्शन किया।

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये