मोदी इण्डिया काॅलिंग-2021भारतीय दुनियाॅ में बने सशक्त



सुनील मिश्रा नई दिल्ली : 16वें प्रवासी भारतीय दिवस की पूर्व संध्या पर, एक रंगीन काॅफी टेबल बुक ‘‘मोदी इण्डिया काॅलिंग- 2021’’ का विमोचन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ0 विजय जौली द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन गैर सरकारी स्तर पर डाॅ. विजय जौली की अगुवाई में दिल्ली स्ट्डी ग्रुप ( प्रमुख सामाजिक - राजनीतिक - सांस्कृतिक एनजीओ) द्वारा किया गया। उनके संग पुस्तक के प्रकाशक मनीश मिडिया-जयपुर चेयरमैन चाॅदमल कुमावत के निर्देशन में 450 पृष्ठों की रंगीन किताब छाप कर प्रकाशिकत की गई। इस अवसर पर डाॅ. जौली ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी द्वारा दुनियाॅ के 7 महाद्वीपों में 107 देशों के द्विपक्षीय दौरों से भारत को सशक्त करने के प्रयासों को रंगीन चित्रों सहित इस पुस्तक में चित्रित किया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने चाॅदमल कुमावत के नेतृत्व में मनीश मिडिया की पेशेवर कला, डिजाइनिंग व पुस्तक की विशिष्ट प्रिंटिंग की सराहना की।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संकट काल में भारत का धैर्य व साहस से नेतृत्व किया है।
डाॅ. जौली ने प्रैस क्लब में अपने संबोधन में दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की इण्डिया काॅलिंग-2021 से दुनियाॅ भर में भारतीय सशक्त व गौरान्वित हुए हैं।  ज्ञात रहे डाॅ. जौली के नेतृत्व में दिल्ली स्ट्डी ग्रुप ने पूर्व में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनकाल पर ‘‘कीर्ति पुंज’’ नामक चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन सफलता पूर्वक 18-21 जनवरी 2002 को जनपथ स्थित माटीघर में किया था। डाॅ0 जौली भाजपा के विदेश मामलों के पूर्व संयोजक भी रह चुके हैं। और उन्हें 47 से अधिक देशों में भाजपा के प्रचार, विस्तार व आधार को फैलाने का श्रेय भी जाता है। जब भाजपा भारत में प्रमुख विपक्षी दल था.

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये