दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन


भाजपा ने गोपाल राय का इस्तीफा मांगा

सुनील मिश्रा । दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी राह पर न केवल उनके मंत्री बल्कि मंत्रियों के परिवार के लोग भी दिल्ली में निर्माण कार्य में ठेकेदारों से खुलेआम रिश्वत मांग रहे हैं। श्रम मंत्री गोपाल राय के भाई योगेंद्र राय का ठेकेदारों से रिश्वत के पैसे वसूली करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर जब पोल खुली तो प्रदेश भाजपा के नवीन शाहदारा जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उनसे त्यागपत्र देने की मांग की है। भाजपा ने पुलिस से उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। 

नवीन शहादरा के अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भ्रष्टाचार के खिलाफ झूठ का सहारा लेकर जनता को बेवकूफ बनाकर दिल्ली की सत्ता हासिल की। आज उसी सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। चाहे वह बिजली का घोटाला हो, चाहे वो जल बोर्ड का घोटाला हो, चाहे च्ॅक् का घोटाला हो या चाहे उसके मंत्रियों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता हो। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली की जनता के हित की आवाज़ उठाते रहे हैं और आगे भी इसी तरह से उठाते रहेंगे।

दिल्ली नगर निगम के नेता सदन प्रवेश शर्मा, पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, उप महापौर हरि प्रकाश बहादुर, निगम पार्षद कुसुम तोमर, सचिन शर्मा, वीर सिंह पवार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष पुनिया सहित जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी गिरफ्तारी दी।

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये