केजरीवाल के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज होने तक आंदोलन चलेगा-आदेश गुप्ता

सुनील मिश्रा नई दिल्ली, 28 जून। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना के समय जिस तरह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ कर ऑक्सीजन की झूठी कमी का मुद्दा उठाते हुए गंदी राजनीति की उससे कई बेगुनाहों की जान चली गई।  ऐसे में जब तक उनके खिलाफ अपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक भाजपा धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी रखेगी।  जंतर मंतर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों के खिलाफ ऑक्सीजन की मानव निर्मित कमी दिखाकर कोरोना पीड़ितों की जान लेने के लिए मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर भाजपा की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें दिल्ली के सांसदों, विधायकों और प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी, सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री विजेंद्र गुप्ता, विधायक सर्व श्री अनिल वाजपेयी, श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री अभय वर्मा, श्री ओ पी शर्मा, श्री अजय माहावर एवं श्री जितेंद्र महाजन, प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व श्री अशोक गोयल देवराहा, श्री राजन तिवारी, श्री सुनील यादव एवं श्री कर्म सिंह कर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, प्रदेश मंत्री सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी एवं श्रीमती नीलम धीमान, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री वासु रुखड़, प्रदेश भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गोठवाल सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष एवं अन्य मंडल पदाधिकारियों सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।  श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट की दूसरी लहर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की ओर से पहले से ही मिली चेतावनी के बावजूद ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए किसी भी प्रकार के स्टोरेज का भी इंतजाम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जरूरत के वक्त केजरीवाल ने लोगों के अंदर भय और भ्रम फैलाने का काम किया और खराब परिस्थितियों के लिए केंद्र सरकार पर दोष मढ़ते हुए अपने बचाव में विज्ञापन देना शुरू कर दिया।  दिल्ली की बिगड़ती हालत को छोड़ केजरीवाल गायब हो गए, ऐसी स्थिति में ऑक्सीजन, रोटी-पानी और स्वास्थ्य सेवाएं देना राज्य सरकार का काम है लेकिन भाजपा के “सेवा ही संगठन“ के तहत हमारे हजारों कार्यकर्ता जनसेवा में जुट गए और सभी की हर सम्भव मदद की।  आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि जब कोरोना के मामले कम हो गए तो “हेल्प लाइन“ नम्बर जारी कर लोगों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया। 
उन्होंने कहा कि भाजपा का आंदोलन केजरीवाल पर आपराधिक मामला दर्ज होने और उनकी गिरफ्तारी तक जारी रहेगा। नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विश्व में दिल्ली राज्य कोरोना काल में हर स्तर पर जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था, दवाओं की कमी के साथ ऑक्सीजन की कमी होने के बावजूद यहाँ के “राजा“ केजरीवाल वल्र्ड क्लास सुविधाओं का दावा करते रहे। अब भाजपा ने दिल्ली सरकार पर कोरोना संकट के समय विफलता के जो भी आरोप लगाए वे सभी अब सिद्ध हो गए हैं। दिल्ली के बड़े अस्पतालों के प्रबंधको ने ऑक्सीजन न मिलने के लिए दिल्ली सरकार को दोषी ठहराया था जिस पर अब न्यायालय की समिति की मोहर लग गई है। 
सांसद श्री मनोज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कोरोना संकट के समय दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल संकट से निपटने के बजाय अपने मंत्रियों के साथ इसे बढ़ाने में लगे थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनके मंत्री ऑक्सीजन की कमी की जरूरत से 4 गुना ज्यादा मांग कर पूरे दिल्ली में भय और भ्रम का वातावरण बना दिया जिससे सबका बड़ा नुकसान हुआ। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सेवा के कामों में अस्पतालों के अंदर और बाहर खाना देने, घरों में हर तरह की मदद पहुंचाने, दवा एवं अन्य स्वास्थ्य उपकरण देने का काम किया है।  सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल संकट काल मे
ऑक्सीजन की कमी से लेकर अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उन्होंने षड्यंत्र रचा जिससे दिल्ली का माहौल और खराब हुआ। ऐसी ही स्थिति उन्होंने वैक्सीन को लेकर भी पैदा किया जिससे स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम जन के लिए कम और अपने खास लोगों के लिए ज्यादा काम करती है।

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये