भारत के एतिहासिक अयोध्या राम मंदिर में पहुँचेगा 115 देशों व 7 महाद्वीपों का पवित्र जल : डा. विजय जोली



सुनील मिश्रा :  डॉ. विजय जौली, अध्यक्ष दिल्ली स्टडी ग्रुप (प्रमुख सामाजिक-राजनीतिक-सांस्कृतिक गैर सरकारी संस्था) व पूर्व दिल्ली भाजपा विधायक के आह्वान पर 115 देशों व 7 महाद्वीपों का पवित्र जल अयोध्या राम मंदिर में अर्पण हेतु भारत पहुँचा है। डॉ. जौली ने इस महान व वैश्विक अभियान का शुभारम्भ एक वर्ष पूर्व किया। इस महा
अभियान के प्रेरणा स्रोत वयोवृद्ध भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी, विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत अशोक सिंघल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे हैं जिन्होंने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या राम मंदिर की नींव रखी थी। दृढ़ इच्छा शक्ति व राम भक्ति में अटूट विश्वास के चलते, करोना महामारी भी, डॉ. जौली के संकल्प को पूरा होने से नहीं रोक पाई। वैश्विक नदियों व समुद्रों का जल अयोध्या राम मंदिर में अर्पित किया जायेगा।   डॉ. जौली ने बताया कि जब लोग करोना काल के बाबजूद भगवान राम के आशीर्वाद से हम अपने ऐतिहासिक महाअभियान में सफल हुए। डॉ. जौली ने कहा कि यह सिद्ध हो गया है कि मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम में न केवल अयोध्या के लोगों का विश्वास था अपितु अधुनिक युग में भी उनके आदर्शो के दुनियॉ भर में करोड़ो अनुयायी हैं। स्कॉटलैण्ड से प्रथम जल प्रेषक आशीष ब्रहमभट्ट व तजीकिस्तान से दूसरे महानुभाव भारतीय मूल के ताज मोहम्मद रहे। प्रत्येक देश के जल को तॉबे के लोटो में पैक व सील, हरकी पौढ़ी हरिद्वार में किया गया। इसके पश्चात प्रत्येक राष्ट्र के नाम व ध्वज का रंगीन स्टीकर चिपका व भगवा रिब्बन लगाकर सजाया गया। विश्व भर से राम भक्तों द्वारा भर कर भेजे जल की वीडियो फिल्म दिखाई गई। जिसे दिल्ली स्टडी ग्रुप सोशल मीडिया संयोजक श्रीमती शालू कुमारी ने अथक मेहनत से संकलित किया। राम मंदिर के गर्भगृह में अर्पण हेतु प्राप्त जल मुख्यतः ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, कनाडा, चीन, कंबोडिया, क्यूबा, उत्तरी कोरिया, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, गुयाना, हांगकांग, इटली, इंडोनेशिया, आयरलैण्ड, इजराइल, आइसलैंड, भारत, जापान, केन्या, लाइबेरिया, मलेशिया, मकाऊ, मॉरीशस, मोंटेनेग्रो, म्यांमार, मंगोलिया, मोरक्को, मालदीव, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, नेपाल, नॉर्वे, ओमान, पाकिस्तान, पपुआ न्यू गिनी, रूस, रोमानिया, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सऊदी अरब, सूरीनाम, दक्षिण अफ्रीका, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, तिब्बत, ताइवान, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, यूक्रेन, उज्बेकिस्तान, युगांडा, वियतनाम व जिम्बाब्वे इत्यादि 115 देशों में से प्रमुख रहे। बाद में  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उनके आवास 17 अशोक रोड, नई दिल्ली पर धार्मिक पूजा संपन्न होगी। तथा उसके उपरांत अयोध्या में जाकर राम मंदिर के गर्भ गृह में जल कलशों को अर्पित किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये