विधानसभा चुनाव 2022 में राष्ट्र निर्माण पार्टी उत्तर प्रदेश मे करेगी भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं स्वच्छ राजनीति का आगाज़


सुनील मिश्रा नोएडा : आज नोएडा प्रेस क्लब मे राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.आनन्द कुमार, पूर्व मे रहे मध्य प्रदेश मे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं गृह विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, आसाम एवं दिल्ली में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. राष्ट्र निर्माण पार्टी से सभी राजनीतिक पार्टियों के विरुद्ध विकल्प के रूप मे उत्तर प्रदेश में सभी विधानसभाओ मे अपने प्रत्याशी खड़े करेंगे. 
डा. कुमार ने कहा कि ‘‘सबकी उन्नति में अपनी उन्नति’’ यह हमारे राजनैतिक दर्शन का आधार है। 
हम राष्ट्र हित के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे। ऐसे कोई भी कार्य जिससे की देश की उन्नति बाधित होती हो, हम नहीं करेंगे।  डा. कुमार ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश वासियों को विश्वास दिलाता हूं कि हमारे लिए काशी ज्ञान की नगरी है, अयोध्या कर्म की नगरी है व मथुरा उपासना (भक्ति) की नगरी है। इस रूप में हर व्यक्ति को शिक्षित, पुरूषार्थी एवं आध्यात्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों से संपन्न बनाना राष्ट्र निर्माण पार्टी की प्राथमिकता होगी। वर्तमान व पूर्व सरकारों की गलत आर्थिक नीतियों के चलते उद्योग-धंधे, फैक्ट्रियां बर्बादी के कगार पर हैं तथा शिक्षित-
अशिक्षित युवा बेरोजगार हो रहे हैं। राष्ट्र निर्माण पार्टी इन बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार की गारंटी देती है। इसके लिए स्वदेशी उद्यमियों, व्यवसायियों, व्यापारियों को संरक्षण देंगे एवं उन्हें संवर्धित करेंगे। कृषि, बागवानी, औषधीय पौधे, जंगल तथा जल का संरक्षण कर इन पर आधारित उद्योग-धंधे स्थापित किए जाएंगे। कौशल विकास एवं तकनीकी विकास हेतु प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
ठाकुर विक्रम सिंह संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा, न्याय तथा चिकित्सा हर व्यक्ति का अधिकार है। अतः 12वीं तक की शिक्षा, अति गंभीर रोगों को छोड़कर अन्य रोगों की चिकित्सा, कंपनी आदि के विवादों को छोड़कर न्याय व्यवस्था राज्य सरकार के व्यय पर उपलब्ध कराई जाएगी। प्राइवेट शिक्षा संस्थानों द्वारा अनावश्यक वसूली जा रही फीस, बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि, सरकारी कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा। विधायकों तथा सांसदों को दी जाने वाली पेंशन की व्यवस्था समाप्त की जाएगी। ‘‘संरक्षित प्रकृति एवं मानव के केंद्रित विकास’’ यह हमारा विकास का माडल है। पर्यावरण को बिना क्षति पहुंचाए प्रकृति का संदोहन करना तथा मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आत्मिक उन्नति को सुनिश्चित करना यह हमारी शासन व्यवस्था का मुख्य कार्य होगा। जबकि सारी पार्टियां व उनकी सरकारें भौतिक अथवा आर्थिक विकास को ही प्राथमिकता देती हैं। साथ ही यदि पार्टी सत्ता में आती है तो गौहत्या  पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। गौशालाएं खोली जाएंगी। वहां से प्राप्त होने वाला दूध आसपास के ग्रामों के बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा। गोबर से बायोगैस व आर्गेनिक खेती प्रारंभ की जाएगी। नशाखोरी को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा। शिक्षा का स्वदेशीकरण किया जाएगा, जिसमें संस्कृत सहित सभी भारतीय भाषाओं को प्रमुखता दी जाएगी तथा आर्य सनातन संस्कृति के जीवन मूल्यों को सम्मिलित किया जाएगा। इसी प्रकार मदरसों का भारतीयकरण किया जाएगा, जिसके अंतर्गत मदरसों में सर्वधर्म-समभाव, धर्मनिरपेक्षता, भारतीय संविधान के प्रमुख तत्व, मानव अधिकारों की जानकारी तथा विभिन्न धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन कराया जाएगा। प्रेस वार्ता में पार्टी के डा. कुमार राजेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनोज गुलाटी राष्ट्रीय महासचिव, सतपाल कालरा उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, दानवीर विद्यांलकर कोषाध्यक्ष, वीरेन्द्र सूर्यवंशी महासचिव दिल्ली प्रदेश, संजीव गोस्वामी प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश उपस्थित रहे और यह कहा कि राष्ट्र निर्माण पार्टी का प्रयत्न होगा कि भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था स्वच्छ राजनीति के माध्यम सृे लागू करना, जिससे उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके!

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये