अशोकजी सिंघल की स्मृति में दिया गया देश का सर्वोच्च वेद सम्मान, भारतात्मा पुरस्कार ने किया युवाओं में वेद जागृति: का आह्वान

सुनील मिश्रा नई दिल्ली : 
वेद पुरस्कारों का प्रमुख उद्देश्य वैदिक क्षेत्र में उत्कृष्टता की पहचान को बढाने के लिये दिल्ली के लोदी रोड स्थित चिन्मया मिशन में सिंघल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा स्व. श्री अशोकजी सिंघल की स्मृति में दिए जाने वाले एक सर्वोच्च राष्ट्रीय वेद भारतात्मा पुरस्कार का आयोजन किया गया। जो प्रतिवर्ष उत्तम वेद विद्यार्थी, आदर्श वेदाध्यापक, उत्तम वेदविद्यालय और वेदार्पित जीवन पुरस्कार की चार श्रेणियों में प्रदान किया जाता हैं। जिसमें क्रमशः तीन, पांच, सात और पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। विजेताओं में अतुल लक्ष्मण सीतापति, कृष्ण मधुकर पलस्कर, लक्ष्मीकांत दीक्षित, आनंद रत्नाकर जोशी, गुल्लपल्ली सितारामचंद्र मूर्ति, बीके लक्ष्मीनारायण भट्ट को वेद के प्रति योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। पुणे वेद पाठशाला एवं श्री शंकर गुरुकुल वेद पाठशाला को भी पुरस्कृत किया गया।  परमपूज्य स्वामी गोविंददेवगिरीजी ने कहा, "भारत मे वेद का पुनर्जागरण हमारे आत्मसम्मान, गौरव और अस्मिता को अक्षुण्ण बनाये रखने में योगदान देगा.  मुख्य अतिथि श्री ओम बिरला, स्पीकर, लोकसभा, ने कहा, "स्वामी गिरी जी ने सम्पूर्ण जीवन वेदों को समर्पित कर दिया है। मैं सिंघल परिवार को वेदों के संरक्षण और प्रसार के लिए धन्यवाद देता हूँ। वैदिक शिक्षा, भारतीय संस्कृति और पुरातन संस्कृति को भुलाया नहीं जा सकता। 
सिंघल फाउंडेशन के ट्रस्टी श्री सलिल सिंघलजी ने कहा, "वेद दुनिया के सबसे पुराने ग्रंथ हैं और ये ग्रंथ लोगों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। दो साल के अंतराल के बाद, अब यह भारतात्मा वेद पुरस्कार पूज्य संत श्री गोविंददेव गिरिजी की उपस्थिति में प्रदान किया गया।" कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री बिबेक डेब्रॉय, अध्यक्ष, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद, ने अपने संबोधन में कहा, "नौजवानों में वेद की शिक्षा अति महत्वपूर्ण है। कुछ युवाओं की आधुनिक चेतना में नास्तिकता एवं निरीश्वरवाद ग्रसित है। लेकिन बहुत से युवाओं में वेद की इस जागृति को देखकर अच्छा लगता है। सिंघल फाउंडेशन बहुत सराहनीय काम कर रहा है।"
भारतात्मा वेद पुरस्कार की स्थापना 2017 में  हुई। 2017 में इस पुरस्कार की प्रथम श्रृंखला के पुरस्कार प्रदान किए गए थे। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष सितम्बर/अक्टूम्बर माह में प्रदान किए जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये