दिल्ली में बुराडी के इब्राहिमपुर मे राष्ट्र निर्माण पार्टी ने लोगों के समस्याओं पर की बैठक


सुनील मिश्रा नई दिल्ली : 
दिल्ली में राष्ट्र निर्माण पार्टी ने बुराड़ी के इब्राहिमपुर में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का संचालन दिनेश पहलवान ने किया।
 बैठक के दौरान क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनी गई, जिसमें लोगों ने लाइब्रेरी, खेलने के लिए ग्राउंड, स्वच्छ पानी एवं साफ-सफाई आदि की समस्याएं रखी। क्षेत्रीय लोगों में केजरीवाल सरकार को लेकर काफी रोष भी था। लोगों का मानना था केजरीवाल मजहब विशेष की राजनीति करते हैं तथा नशाखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। लोगों ने केजरीवाल सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार का उद्बोधन रहा उन्होंने कहा राष्ट्र निर्माण पार्टी वर्तमान में जितनी भी पार्टियां हैं उन सब से भिन्न पार्टी है जो शुद्ध राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखती है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी का मुख्य नारा है- सब की उन्नति में अपनी उन्नति' बाकी जितनी भी पार्टियां हैं वह सत्ता को हथियाकर कर अपनी और अपनों की उन्नति में लगी रहती हैं। आम लोगों की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं होता है। यह सब पार्टियां अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। एक तरफ केजरीवाल सरकार खुलकर मजहब की राजनीति कर रही है। दिल्ली में मजहब विशेष के लोगों द्वारा लगातार दंगे किए जा रहे हैं। उन सब में केजरीवाल के लोगों का हाथ रहता है। डॉक्टर आनंद ने बताया जब से दिल्ली में केजरीवाल सरकार आई है तब से रोहिंग्या घुसपैठियों की संख्या में कई गुना ज्यादा वृद्धि हुई है।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मनोज गुलाटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दानवीर विद्यालंकार, राष्ट्रीय सचिव राधाकांत शास्त्री आदि ने भी अपने विचार रखे।
 बैठक के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर क्षेत्र में मार्च भी निकाला तथा  केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करो एवं रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर करो के नारे लगाए।

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये