वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.नीति शर्मा 2022 के वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया

सुनील मिश्रा नई दिल्ली : मनोवैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के सम्मान में, वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. निती शर्मा को रक्षा मनोवैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान (DIPR), DRDO द्वारा 'साल का वैज्ञानिक पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया है। श्री बी पी शर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस) अध्यक्ष, आरएसी, डीआरडीओ ने डॉ. निती शर्मा, वैज्ञानिक ,  डीआईपीआर, डीआरडीओ, को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप एक प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार शामिल है। मनोवैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. नीती को अतीत में कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले हैं। इसमें ' बेस्ट पॉपुलर साइंस कम्युनिकेशन अवार्ड, 2008 शामिल है उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज, कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। DIPR  में शामिल होने से पहले उन्होंने मनोविज्ञान विभाग, गार्गी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में व्याख्याता के रूप में कार्य किया है।

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये