जानीमानी साहित्यकारा डॉ. कुसुम लुनिया को अणुव्रत लेखक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा

 
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  अणुव्रत की विचारधारा को अपनी लेखनी के माध्यम से जन-जन में प्रसारित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अणुव्रत लेखक पुरस्कार 2022 हेतु डॉ कुसुम लुनिया के नाम की घोषणा अणुविभा परिवार ने की है।  यह अणुव्रत विश्वभारती सोसायटी द्वारा दिया जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मानहै।अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में 31 अक्टूबर 2022 को प्रातःकालीन समारोह
में यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।  भारत सरकार के विज्ञान व प्रोउधोगिकी मंत्रालय व पृथ्वी विज्ञान मन्त्रालय की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति की सदस्या व अणुव्रत विश्व भारती की संगठन मन्त्री डॉ. कुसुम चाडवास (राजस्थान) निवासी, दिल्ली प्रवासी डॉ.धनपत लुनिया की धर्मपत्नि व स्व. सोहनलाल जी टमकू देवी लुनिया की पुत्रवधु एवं सरदारशहर, नेपाल के श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्व.जतनलाल बोथरा की सुपुत्री हैं।  जानीमानी साहित्यकारा डॉ. लुनिया ने उपन्यास, नाटक आदि विधाओं में अनेक लोकोपयोगी पुस्तकें लिखी हैं जिनमें सामयिक समस्याओं के सटीक समाधान के रूप में अणुव्रत दर्शन का व्यापक प्रयोग प्रस्तुत किया है।

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने तालकटोरा-मंदिर मार्ग जंक्शन पर एनडीएमसी के क्लॉक टावर का किया शिलान्यास