स्व.चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर धरना।

 देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न दिलाए जाने के संदर्भ में 30 दिसंबर 2022 को जंतर मंतर पर भारतीय गौरव संघ द्वारा  कन्हैयालाल राठौर के नेतृत्व में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया  भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर का मानना है कि जल्द से जल्द भारत सरकार को स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। चौधरी चरण सिंह जी को दिया गया भारत रत्न देश के हर एक किसान मजदूर को दिया गया भारत रत्न माना जाएगा।  भारतीय गौरव संघ द्वारा उठाई गई मांग के समर्थन में राष्ट्रीय लोक दल के दिल्ली प्रदेश महासचिव मनमोहन सिंह अपनी पूरी दिल्ली प्रदेश की टीम के साथ समर्थन करने पहुंचे साथ ही भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र अत्रि, सचिव अशोक भारतीय हरेंद्र भाटी  मयंक प्रधान  युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अमन खान   राष्ट्रीय संगठन सचिव घीसुलाल मेघवाल मनोज जैन  सुरजीत सरकार  गजानन एवं कई और साथियों ने जंतर मंतर पहुंचकर एक सुर में यह आवाज बुलंद की कि जल्द से जल्द चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।  भारतीय गौरव संघ ने आज दिनांक 30 दिसंबर को संख्या तौर पर धरना प्रदर्शन करते हुए इस बात को सुनिश्चित किया है कि अगर आने वाले समय में भारत सरकार स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न नहीं देती है तो यह आंदोलन एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने तालकटोरा-मंदिर मार्ग जंक्शन पर एनडीएमसी के क्लॉक टावर का किया शिलान्यास