सिविल सर्विस में चयनित होकर अपने समाज का नाम रोशन कर रहे कायस्थ युवाओं का सम्मान- आर. के. सिन्हा


सुनील मिश्रा नई दिल्ली : नई दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में "सॅंगत- पॅंगत" कायस्थों का सामाजिक अभियान की ओर से 9 जून की शाम को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सिविल सेवा सर्विस एग्जाम 2023 में सफल हुए कुल 25 सफल अभ्यथियों में से यहाँ 8 सफल कायस्थ नवजवानों/नवयुवतियों का सम्मान किया गया। यहाँ जिनका चयन आईएएस, आईपीएस, आईएफ़ एस में हुआ है .
समारोह का उद्घाटन संगत-पंगत के संस्थापक व पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने किया और बताया कि अपने कायस्थ समाज का नाम रोशन कर रहे इन सभी होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया है। और यह सभी नए चयनित कायस्थ कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़निश्चय के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं, 
स्वागत भाषण देते हुए पूर्व आई. पी. एस. अधिकारी उदय सहाय ने कहा, "यह आयोजन भारत के प्रथम लेखक वर्ग की अखिल भारतीय पहचान के बारे में जागरूकता की एक नई शुरुआत करता है, लेकिन राष्ट्र निर्माण में इसकी गौरवशाली विरासत और विरासत का जश्न भी मनाता है।" राज्यसभा भाजपा सांसद, श्री आरके सिन्हा ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को इस प्रकार विस्तार से बताया "इस वर्ष संगत पंगत ने सिविल सेवाओं में समुदाय के शीर्ष नेताओं तक पहुंचने और उन्हें सम्मानित करने और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करने के लिए अपने दायरे का विस्तार किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि 1960 बैच के आईएएस, श्री पीपी श्रीवास्तव, दिल्ली-एनसीआर में सबसे पुराने और सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक थे। धन्यवाद प्रस्ताव अशोक श्रीवास्तव एडवोकेट गाजियाबाद के द्वारा पेश किया गया था।
अन्य विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती नीरा शास्त्री, भूतपूर्व आईपीएस अधिकारी श्री उदय सहाय श्री राजन कुमार और श्री अशोक श्रीवास्तव सहित लगभग 50 सेवारत एवं सेवानिर्वित प्रशासनिक अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल हुये।

Popular posts from this blog

एआईएमटीसी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हरीश सभरवाल ने संभाला ट्रांसपोर्ट संगठन का कार्यभार

3,000 करोड़ के राष्ट्रव्यापी फ्रेंचाइज़ी घोटाले का खुलासा:

गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल द्वारा होली मिलन समारोह हुआ संपन्न: