एनडीएमसी परिषद सदस्य ने किया सांगली मेस में गीले कचरे प्रसंस्करण हेतु 20 एरोबिन का उद्घाटन

सुनील मिश्रा नई दिल्ली : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने सांगली मेस में विकेन्द्रीकृत अपशिष्ट प्रबंधन प्रक्रियाओं की दिशा में 20 एरोबिन का उद्घाटन एनडीएमसी परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह द्वारा एनडीएमसी की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. शकुंतला श्रीवास्तव और भारतीय प्रदूषण नियंत्रण संघ (आईपीसीए) की टीम की उपस्थिति में किया गया। 
इस अवसर पर परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने एक स्थायी, शून्य-अपशिष्ट शहरी पारिस्थितिकी तंत्र प्राप्त करने के लिए समुदाय-स्तरीय अपशिष्ट पृथक्करण और स्रोत प्रसंस्करण पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक 400 लीटर क्षमता वाली एरोबिन है और इसे प्रतिदिन लगभग 15 किलोग्राम गीले कचरे के प्रसंस्करण के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस स्थापना का उद्देश्य घर-घर जाकर कचरा संग्रहण के दौरान एकत्रित जैव-निम्नीकरणीय कचरे का मौके पर ही वैज्ञानिक प्रसंस्करण सुनिश्चित करना है, जिससे परिवहन आवश्यकताओं को न्यूनतम किया जा सके और केंद्रीय अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाओं पर भार कम किया जा सके। 
इन एरोबिनों से उत्पन्न खाद का उपयोग एनडीएमसी की बागवानी गतिविधियों और क्षेत्रीय समुदायों द्वारा उपयोग में लाया जाएगा, जिससे एक चक्रीय अपशिष्ट अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और साथ साथ परिषद की हरित पहलों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

टिंकेश एबिलिटी फाउंडेशन भारत के सबसे बड़े इनक्लूसिव एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को करेगा लीड

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,