आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत और ताइवान के सहयोग से आर्थिक विकास के अगले चरण को गति दे रहा है
सुनील मिश्रा नई दिल्ली, 23 मार्च, 2026: भारत और ताइवान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत कर रहे हैं। इसकी पहल Convergence India Expo 2026 में 'Taiwan Excellence Pavilion' का उद्घाटन में देखने को मिली। यह भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में से एक है, जो 23 से 25 मार्च, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा है। इस एक्सपो में Taiwan Excellence Pavilion हॉल 5, बूथ A5-150 पर स्थित है। ताईवान सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और AIoT के क्षेत्र में ताइवान की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित कर रहा है। इसके साथ ही, यह एक प्रमुख "AI Tech Island" के रूप में ताइवान की स्थिति को और मज़बूत करता है।
ताइवान भारत के 'Digital India' और 'Smart Cities Mission' के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में एक रणनीतिक भूमिका निभा रहा है। "Taiwan AI Island" की थीम पर आधारित यह पवेलियन, उन्नत हार्डवेयर और इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर के बीच सहज एकीकरण को प्रदर्शित करता है, यहाँ 17 पुरस्कार-विजेता कंपनियों के 40 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित किए जाएँगे। इन कंपनियों में Aaeon, Adlink, Aetina, Aplex, ARBOR, ASUSTOR, Chimei Motor, Datavideo, IBASE, Innodisk, Lanner, Phison, Planet, Transcend, Ufispace, Wincomm और Zyxel Networks शामिल हैं।
इन उत्पादों को तीन ज़ोन में विभाजित किया गया है: Edge AI और Industrial Computers; Next-generation data storage solution; और Future communication and smart mobility। ये ज़ोन बुनियादी हार्डवेयर और स्टोरेज से लेकर शीर्ष-स्तरीय संचार तक, एक संपूर्ण इकोसिस्टम को कवर करते हैं। एक्सपो में 'ताइवान एक्सीलेंस पवेलियन' की शुरुआत "सिलिकॉन से समाधान तक: के विषय पर ताइवान के साथ भारत की AI इंफ्रास्ट्रक्चर की रीढ़ बनाने पर हुई"। सुश्री एस्टेला चेन (चेन यू-ची), कार्यकारी निदेशक, आर्थिक प्रभाग, ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC), भारत ने कहा, "ताइवान और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड स्तर 12.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया है। ताइवानी कंपनियाँ भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, सेमीकंडक्टर और ऑटोमोटिव क्षेत्रों में सक्रिय रूप से निवेश कर रही हैं भारतीय कंपनियाँ ताइवान के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र और इंजीनियरिंग उद्योगों में मूल्यवान अवसर तलाश रही हैं। भारत अपनी तीव्र वृद्धि और आधुनिकीकरण, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट विनिर्माण और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं की मांगें बिजली की गति से बढ़ रही हैं।"पाँच पुरस्कार विजेता ताइवानी कंपनियों के प्रतिनिधियों - Phison (AI स्टोरेज), ADLINK और IBASE (औद्योगिक AI), Lanner (नेटवर्क सुरक्षा), और Wincomm - ने व्यापक तकनीकी अनुप्रयोगों का प्रदर्शन किया।
लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी पन्नू भी विशेष अतिथि के रूप में इस लॉन्च में शामिल हुईं, जिससे भारत में ताइवान एक्सीलेंस की बढ़ती भागीदारी को और अधिक बल मिला। पूरे एक्सपो के दौरान, पवेलियन में उत्पादों के प्रदर्शन, गाइडेड टूर और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जाएँगे, जिससे भारतीय उद्यमों और ताइवानी प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के बीच व्यावसायिक सहयोग और सीधे जुड़ाव के अवसर मिलेंगे।
Comments
Post a Comment