14वें अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल में वरिष्ठ पत्रकार पवन राज सिंह की फिल्म ‘पृथ्वी वासी’ को मिला अवार्ड*

सुनील मिश्रा नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)।  फिल्म सिटी स्थित मारवाह स्टूडियो में इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री द्वारा आयोजित 14वें इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल-2026 में नोएडा के वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म निर्माता पवन राज सिंह द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘पृथ्वी वासी’ का चयन किया गया। फिल्म को फेस्टिवल में अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार पवन राज सिंह ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘पृथ्वी वासी’ में मानव सभ्यता के प्रारंभ से लेकर आधुनिक युग तक के विकास और सफर को दर्शाया गया है। इससे पहले वह ‘श्रीजी गौ सदन’, ‘इस्कॉन मंदिर नोएडा’ और ‘हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स’ जैसी डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और रचनात्मक सोच को देते हुए बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट, रिसर्च और एडिटिंग में पंकज शर्मा 'राज अत्री' और वॉइस ओवर के लिए आर्टिस्ट आर. जे. गगन का विशेष योगदान रहा।
सम्मानित पवन राज सिंह ने फिल्म के चयन और सम्मान के लिए इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ०संदीप मारवाह एवं ज्यूरी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
डॉ०संदीप मारवाह ने बताया कि 14वें अंतर्राष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म महोत्सव को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसमें प्रतियोगिता खंड के लिए 150 डॉक्यूमेंट्री चुनी गईं थी,  डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण में उत्कृष्ट प्रतिभा और बेहतरीन काम को सराहते हुए, विभिन्न श्रेणियों में कुल 23 पुरस्कार दिए गए। युवा फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित करने और रचनात्मक कहानीकारों की अगली पीढ़ी का जश्न मनाने के लिए, छात्रों की 11 फिल्मों को भी सम्मानित किया गया है

Comments

Popular posts from this blog

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

टिंकेश एबिलिटी फाउंडेशन भारत के सबसे बड़े इनक्लूसिव एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को करेगा लीड

ब्रिक्स के वित्त प्रमुख भुगतान कनेक्टिविटी, आईएमएफ और विश्व बैंक सुधारों पर ज्यादा जोर