मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश


सुनील मिश्रा नई दिल्ली :   मुख्य मंत्री आदित्य नाथ ने कोविड-19 को हराने के लिए  कोरोना वायरस से एक कदम आगे का विजन रखने का कार्यक्रम रखा है प्रदेश में 1 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की कार्ययोजना बनाकर उसे क्रियान्वित किये जाने के निर्देश दिये है. 30 लाख या अधिक की आबादी वाले जनपदों में रैपिड एन्टीजन टेस्ट के द्वारा 2 हजार टेस्ट प्रतिदन तथा इससे कम जनसंख्या वाले जिलों में कम से कम 1,000 टेस्ट रैपिड एन्टीजन टेस्ट विधि के माध्यम से प्रतिदिन किए जाएन्गे.  उन्होने आदेश दिया है कि आर0टी0पी0सी0आर0 के माध्यम से प्रदेश में 35 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं-  आगामी शनिवार तथा रविवार को प्रदेश में संचालित होने वाले विशेष अभियान के तहत सेनिटाइजेशन, फाॅगिंग तथा स्वच्छता सम्बन्धी कार्यों को पूरी तत्परता से किया जाए-
जनपद लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर तथा बलिया में विशेष सतर्कता बरतते हुए डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य सघन रूप से किया जाए-
सर्वे गतिविधियों को मिशन मोड पर संचालित किया जाए प्रदेश में टेस्टिंग किट, दवाई, वेंटीलेटर तथा अन्य जरूरी सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए समय से सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं-
जिला प्रशासन आवश्यकतानुसार निजी चिकित्सालयों को कोविड अस्पतालों में परिवर्तित करने के सम्बन्ध में जरूरी कदम उठाए-
कन्टेनमेंट जोन में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए एन0सी0सी0 के कैडेटों तथा सिविल डिफेंस के लोगों की सेवाएं भी प्राप्त की जाएं-
बारिश के मौसम के दृष्टिगत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी प्रबन्ध करने के निर्देश-
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित जनता के लिए राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ पशुओं के लिए चारे आदि की व्यवस्था किये जाने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है-

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने तालकटोरा-मंदिर मार्ग जंक्शन पर एनडीएमसी के क्लॉक टावर का किया शिलान्यास