साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन भी कोरोना की चपेट में


साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन भी कोरोना की चपेट में

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस बहुत तेजी के साथ फैलाव को देखते हुए अब तक देशभर में लगभग 11 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं. इस वायरस देश के सभी वर्गो पर काफी असर देखने को मिला है. अभी इस वायरस से बड़े बड़े ऐक्टर अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय,  और पोती आराध्या बच्चन पीड़ित हैं और ये सभी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं अब खबर आई हैं कि साउथ की एक मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं. 

ऐश्वर्या अर्जुन कोरोना कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं और फिलहाल अपने घर पर क्वारंटाइन में हैं. उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की. अभिनेत्री ने लिखा, 'मैं हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं. पेशेवर मेडिकल टीम द्वारा निर्देशित सभी आवश्यक सावधानियां बरतते हुए घर पर क्वारंटाइन में हूं.'

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

टिंकेश एबिलिटी फाउंडेशन भारत के सबसे बड़े इनक्लूसिव एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को करेगा लीड