बलिया में बदमाशों ने सहारा समय के पत्रकार को गोलियों से भूना


सुनील मिश्रा नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में पत्रकारो पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं आज एक मामला फ़िर बलिया से आया है जहाँ बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के अन्तर्गत फेफना निवासी रतन कुमार सिंह सहारा न्यूज़ चैनल के 42 वर्षीय पत्रकार की बदमाशों ने आज सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी।. यह 
घटना आज देर शाम की है जब पत्रकार किसी काम से कहीं जा रहे थे तभी हथियारबंद बदमाशों ने पत्रकार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए पत्रकार की हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे जनपद में में हड़कम्प मच गया।
वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी वही एसपी, एएसपी, CO समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

टिंकेश एबिलिटी फाउंडेशन भारत के सबसे बड़े इनक्लूसिव एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को करेगा लीड

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,