अयोध्या प्रकरण मे बरी हुए सभी 32 आरोपी




नई दिल्ली : 
रक्षामन्त्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के विशेष अदालत ने बाबरी मस्जिद विध्वन्स केस मे 32 लोगो के किसी भी षडयन्त्र मे शामिल न होने के निर्णय का स्वागत करता हूं. 
सीबीआई के विशेष अदालत द्वारा विवादास्पद ढान्चे के विध्वन्स मामले मे आरोपित सभी दोषियों को ससम्मान बरी करने के निर्णय को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वागत करता है अब देश के समक्ष आने वाली हर चुनौतियों को सामना करने के लिये तैयार रहना चाहिए.
आइये छोटी सी जानकारी दे दे आपको : 
इस केस के सुनवाई को 13 न्यायाधीशो ने पूरी की. फ़िर 28 जुलाई 2020 को 32 मे से 31 अभियुक्तो के बयान की कार्यवाही पूरी की गई. 18 अगस्त 2020 को सीबीआई ने 400 पेज की लिखित बहस की कापी दाखिल करने के बाद एक कापी बचाव पक्ष को भी दिया और 16 सितम्बर 2020 को कोर्ट ने 30 सितम्बर 2020 को फ़ैसला देने का आदेश दिया. सीबीआई ने विवेचना के वक्त कुल 994 गवाह बनाए थे उसमे से केवल 351 गवाह पेश कर पाई और 600 दस्तावेज साक्ष्य के रूप मे पेश किया 4 जून को बयान दर्ज़ होने शुरू हो गये थे. 
निम्न आरोप जो सिद्ध नही हो पाए. 
धारा 147 : बलवा करने का आरोप, धारा-135A : धर्म,भाषा, 
व निवास स्थान के आधार पर शत्रुता पैदा करना, धारा 153B : राष्ट्रीय अखण्डता को प्रभावित करना, धारा 295: किसी धर्म के अपमान के साथ उसके धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाना.
धारा 395 : डकैती डालने का आरोप. धारा 201 : अपराध स्थल के सबूत मिटाना.
32 आरोपी जो बरी हुए. 
1. लाल क्रष्ण अडवानी. 2. मुरलीमनोहर जोशी 3. चम्पत राय 4. उमा भारती 5. विनय कटियार 6. साध्वी रितम्भरा 7. महन्त नृत्य गोपाल दास 8. डा. राम विलास वेदान्ती 9. कल्याण सिंह 10. महंत धर्मदास 11. सतीश प्रधान 12. पवन कुमार पांडे 13. लल्लू सिंह 14. प्रकाश वर्मा 15. विजय बहादुर सिंह 16.संतोष दुबे 17. गांधी यादव 18, राम जी गुप्ता 19. ब्रज़ भूषण सिंह 20. कमलेश्वर त्रिपाठी 21. राम चन्द्र 22. जय भगवान गोयल 23. ओम प्रकाश पांडे 24. अमर नाथ गोयल 25. जयभान सिंह पवैया 26. स्वामी साक्क्षी जी महाराज 27. नवीन कुमार राय 28. नवीन भाई शुक्ला 29. आर एन श्रीवास्तव 30. आचार्य धर्मेन्द्र देव 31. सुधीर कक्कड 32. धर्मेन्द्र सिंह गुर्ज़र.

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये