दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दी दिवाली और धनतेरस की शुभकामनाएं

  सुनील मिश्रा नई दिल्ली : 12 नवम्बर। दिवाली और धनतेरस के शुभ अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने देशवासियों और दिल्ली वासियों को शुभकामनाएं दी और सभी के समृद्ध, संपन्न और खुशहाल जीवन की कामना की। 
आदेश गुप्ता ने कहा कि अन्धकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता दिवाली खुशियों का त्यौहार है। कहते हैं कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चैदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे और प्रभु श्री राम के स्वागत में अयोध्या वासियों ने घी के दीपक जलाए थे। तब से लेकर आज तक हर भारतीय प्रति वर्ष दिवाली बहुत हर्षोउल्लास से मनाते हैं। इस वर्ष देशवासियों के लिए दिवाली की खुशियां दोगुनी हो गई है क्योंकि 500 वर्षों की संघर्ष, त्याग और धैर्य के परिणामस्वरूप अयोध्या में पहली बार दिव्य दिवाली का आयोजन राम जन्मभूमि परिसर में होगा। अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला के दर पर भी दीपक जगमगाएंगे और पूरे अयोध्या में करीब 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे 

Popular posts from this blog

एआईएमटीसी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हरीश सभरवाल ने संभाला ट्रांसपोर्ट संगठन का कार्यभार

3,000 करोड़ के राष्ट्रव्यापी फ्रेंचाइज़ी घोटाले का खुलासा:

गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल द्वारा होली मिलन समारोह हुआ संपन्न: