राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौसेवा संघ का प्रतिनिधि मंडल मिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक डॉक्टर इंद्रेश कुमार जी से।


सुनील मिश्रा नई दिल्ली : राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव सिंह सेंगर जी एवं जोनी वकार खान के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉक्टर श्री इंद्रेश कुमार जी के हाथों में चेक के माध्यम से 1 लाख 25 हजार (सवा लाख) का योगदान श्री राम मंदिर निर्माण कार्य के योगदान में दिया गया।
इसके उपरांत राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव सिंह सिंगर जी ने संगठन के द्वारा गौउत्पाद हैंड वाश, साबुन, गौ फिनाइल, गौअर्क आदि संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री इंद्रेश कुमार जी को भेंट कर इसका शुभारंभ किया गया। गौरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशभर में हो रहे गौसेवा कार्यो की जानकारी राष्ट्रीय गौमिशन के प्रगति के संदर्भ में विस्तृत चर्चा मा. इंद्रेश कुमार जी को दी।
इस मौके पर संदीप कुमार, राजेश यादव, प्रशांत गुप्ता, शिववीर यादव, राजेश कुमार माथुर, राकेश त्रिपाठी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

एआईएमटीसी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हरीश सभरवाल ने संभाला ट्रांसपोर्ट संगठन का कार्यभार

3,000 करोड़ के राष्ट्रव्यापी फ्रेंचाइज़ी घोटाले का खुलासा:

गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल द्वारा होली मिलन समारोह हुआ संपन्न: