दिल्ली स्टडी ग्रुप ने मनाई फ़ूलो और चन्दन की होली दिया संदेश : होली मनाओं - कोरोना भगाओ: डाॅ0 जौली

सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  
दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष डाॅ. विजय जौली की नेतृत्व में आज हिन्दुओं के लोकप्रिय ‘‘होली’’ त्योहार को नई दिल्ली स्थित अम्बापाली बिहार इम्पोरियम, कनाॅट प्लेस में हर्षोउल्लास से मनाया गया। प्रमुख गैर सरकारी संस्था दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के सदस्यों ने रासायनिक रंगों व पानी के बहिष्कार करने का आह्वान किया।
 डाॅ. जौली के नेतृत्व में आज फूलों की होली व चंदन का टीका लगा कर रंगो व प्यार के प्रतीक तथा वसंत ऋतु के आगमन पर ‘‘होली’’ का त्योहार सादगी से मनाया गया। डाॅ. जौली ने इसके साथ बताया कि होली उत्सव सुरीनाम, गुयाना, फीजी, ट्रीनीडाॅड टोबैगो, दक्षिण अफ्रिका, मलेशिया, मौरिशियस, जमाईका, ब्रिटेन, कनाॅडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड व अमेरिका में भी भारतीय मूल के निवासियों द्वारा खुशी से मनाया जाता है!

Popular posts from this blog

एआईएमटीसी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हरीश सभरवाल ने संभाला ट्रांसपोर्ट संगठन का कार्यभार

3,000 करोड़ के राष्ट्रव्यापी फ्रेंचाइज़ी घोटाले का खुलासा:

गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल द्वारा होली मिलन समारोह हुआ संपन्न: