भारतीय शैली कुश्ती महासंघ को खेल मंत्रालय भारत सरकार ने घोषित किया "राष्ट्रीय खेल संघ"


सुनील मिश्रा नई दिल्ली : भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (भारत) ने काफ़ी लम्बे अन्तराल के बाद आज प्रेस वार्ता की जिसमे बताया कि भारत ही नही दुनिया मे सारा मानव जीवन ही इस महामारी का शिका'र हो गया और इससे देश के खेलों पर भी विराम लग गया था इसी बीच कोरोना महामारी ने भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के महान पहलवान (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता) और पूर्व महासचिव श्री रोशनलाल को हमसे छीन लिया उनके जाने से कुश्ती के एक युग का अन्त हो गया. 
महासंघ के अध्यक्ष नफ़े सिंह राठी ने बताया कि पहलवानो के कल्याण, सरकार से कुश्ती को मान्यता दिलावाने के लिए तथा स्वर्गीय रोशन लाल जी ने कई कार्यो को लेकर अपना जीवन कुश्ती को समर्पित कर दिया. 
कई अभूतपूर्व कार्य के लिये उन्हे भारत के राष्ट्रपति ने खेलों के गुरु के सर्वोच्च सम्मान "गुरु द्रोणाचार्य  अवार्ड" से सन 2017 मे सम्मानित किया. 
भारतीय शैली कुश्ती महासंघ को खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "राष्ट्रीय खेल संघ" घोषित किया गया है जिससे अब राष्ट्रीय खेलों को मिलने वाले सभी लाभ जैसे रेल यात्रा मे रियायतें, खेल आरक्षण मे सरकार के विभागो, मत्रालय मे पहलवानो की भर्ती, सभी स्पर्धाओ मे अंतर्राष्ट्रीय पहल्वानो की भागीदारी प्रमुख है. जिसके लिये भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के सभी पदाधिकारी भारत सरकार के खेल मंत्रालय का तहे दिल से आभार प्रकट करते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये