डाॅ. जौली ने महिलाओं को दी आत्म निर्भरता की शिक्षा और जरूरतमन्दो को बान्टा मुफ्त राशन

सुनील मिश्रा दक्षिण दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व भाजपा विधायक व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप डाॅ. विजय जौली ने आज 500 जरूरतमंद महिलाओं को सम्मानित किया। डाॅ. जौली ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की शिक्षा भी दी। इस अवसर पर डाॅ. जौली ने अपने संबोधन में उपस्थित विशाल महिला समूह से ‘‘अपने बच्चों को बचपन से ही महिलाओं का आदर व सम्मान करने की शपथ दिलाई। ताकि महिलाओं पर दुराचार, व्यभिचार, घरेलू व बाहरी हिंसा होने से रोकी जा सके’’।  इस भव्य सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन देवली गाॅव के अस्थल मंदिर, संगम विहार में अभिषेक कुमार सिंह, अध्यक्ष सेवियर फाउंडेशन के तत्वाधान में सफलता पूर्वक किया गया।  गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त 20 किलों की राशन किट भाजपा नेता डाॅ. विजय जौली व अभिषेक कुमार सिंह ने वितरित की।  लायंस क्लब जनपद 321 ए1 की पूर्व गर्वनर व 82 वर्षीय वरिष्ठ महिला व्यवसायी लायन कुसुम गुप्ता का सम्मान डाॅ. जौली ने शाॅल ओढ़ा कर किया। बिहार मूल की गृहणी श्रीमती रेनू देवी को भी इस अवसर पर लाल चुनरी ओढ़ा कर डाॅ. जौली ने सम्मानित किया।  

Popular posts from this blog

3,000 करोड़ के राष्ट्रव्यापी फ्रेंचाइज़ी घोटाले का खुलासा:

एआईएमटीसी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हरीश सभरवाल ने संभाला ट्रांसपोर्ट संगठन का कार्यभार

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,