नोएडा मे 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस से शुरू होंगे भाजपा के विशेष कार्यक्रम

सुनील मिश्रा नोएडा : भारतीय जनता पार्टी नॉएडा महानगर की भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर  116 पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर महतवपूर्ण बेठक का आयोजन नॉएडा महानगर के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के अध्यक्षता मे की गई ! बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता जी ने सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं का नॉएडा में प्रचण्ड बहुमत से सबसे बड़ी जीत का धन्यवाद दिया. 6 अप्रैल 222 को भाजपा का स्थापना दिवस पर  पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की योजना बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी स्थापना दिवस को जोर शोर से मंडल स्तर तक मनाएगी। 6 अप्रैल को 9 बजे सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण कर 10 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन एल.ई.डी  के माध्यम से सुनाएंगे। उसी दिन एक शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही 6 अप्रैल 14 अप्रैल तक सेवा के कार्यों भी चलाए जाएँगे। पार्टी 14 अप्रैल बाबा साहेब भीम राउ अम्बेडकर जी की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस की तरह मनाती है जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, अस्पतालों में फल वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिवर, महापुरुषों की मूर्तियों की सफ़ाई, प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए स्टेशनेरी का वितरण, सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था जैसे सेवा कार्य शामिल हैं। इसके साथ 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पूरे प्रदेश, ज़िले एवं मंडल स्तर पर माइक्रो डोनेशन (micro donation) का अभियान भी चलाया जाएगा, इस डोनेशन के माध्यम से सभी कार्यकर्ता हर मंडल और ज़िले स्तर से छोटे छोटे डोनेशन कराएँगे । ये डोनेशन  5, 50, 100, 500 aur 1000 रुपए तक ही ली जाएंगी। ये सभी डोनेशन NaMo App ke ज़रिए ही लिए जाएंगे, जिसका एक link तैयार किया जाएगा, जिसके द्वारा सभी कार्यकर्ता उसको लोगों को बताएंगे और donation लेंगे। ये कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। 
कार्यक्रम में प्रभारी बसंत त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, महामंत्री चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, धर्मेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मंत्री प्रमोद बहल, रवि यादव, चमन अवाना, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, लोकेश कश्यप, गोपाल गौर, कल्लू सिंह, बबलू यादव, पंकज झा, मनोज शर्मा, हर्ष चतुर्वेदी, ग्रामीण मोर्चा अध्यक्ष लोकेश यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम निवास यादव, प्रसेनजित मैत्रा, शारदा चतुर्वेदी, करतार चौहान, मल्लिकेश्वर झा, शिवांश श्रीवास्तव, अनिल पेश्वरिया, गौतम शर्मा, हरीश वर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये