म.प्र. मुख्यमंत्री श्री शिव राज सिंह चौहान की राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और मध्यप्रदेश आने का दिया निमंत्रण

सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। यह उनकी राष्ट्रपति बनने के बाद पहली सौजन्य भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती को मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश की जनता की ओर से शुभ-कामनाएं दीं। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में विकास और जन कल्याण के कार्यों विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने प्रदेश के जन कल्याण कार्यों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया जिसे राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने सहर्ष स्वीकार किया। 
                           ----

Comments

Popular posts from this blog

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

टिंकेश एबिलिटी फाउंडेशन भारत के सबसे बड़े इनक्लूसिव एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को करेगा लीड

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,