दिल्ली प्रजापति वेलफेयर फैडरेशन दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को नही देगी समर्थन

सुनील मिश्रा नई दिल्ली : 
दिल्ली प्रजापति वैलफेयर फेडरेशन ने आगामी निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने का फैसला लिया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निगम की 250 सीटों में से प्रजापति समाज के किसी भी कार्यकर्ता को टिकट न देने पर प्रजापति समाज एवं सभी प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से 4 दिसंबर को निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया। दिसंबर 2019 में तालकटोरा स्टेडियम में प्रजापति समाज के विशाल जनसमूह के समक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं उस समय के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी जी ने प्रजापति समाज से भरे स्टेडियम में आश्वासन दिया था कि प्रजापति समाज को आगामी चुनाव में संख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। परंतु पूरी दिल्ली में भाजपा ने प्रजापति समाज के एक भी कार्यकर्ता को निगम का टिकट नही देने से नाराज होकर फेडरेशन के पदाधिकारी एडवोकेट राम सिंह खंडोदिया, मुकेश प्रजापति, महावीर शास्त्री, जय भगवान, अशोक रजोकरी, शिवराज नांगलोई, उमेद सिंह नजफगढ, महेंद्र सिंह प्रजापति शाहबाद, प्रदीप चंद्र नजफगढ़, जीतराम, हंसराज भौरिया, ताराचन्द ठेकेदार, सन्दरलाल केशोपर, करणसिंह औचन्दी अजीत सिंह, रामधारी आदि पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि आगामी चुनाव में भाजपा का विरोध किया जाएगा । इससे पूर्व के चुनावों में प्रजापति समाज की सभी संस्थाओं ने लिखित में भाजपा का समर्थन किया एवं प्रदेश व राष्ट्रीय चुनावों में जीत दर्ज करवाई, परंतु समाज को उचित हिस्सेदारी ना मिलने के कारण दिल्ली की सभी संस्थाओं एवं दिल्ली प्रदेश कि प्रजापति फेडरेशन ने इन निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने का फैसला लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

"वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" को लेकर योग गुरू पिन्की चन्द्रा आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत में एक बार फ़िर गरीब बच्चों को विशेष अनुभव देंगे वाईकेके और रियल मैड्रिड फाउंडेशन सीएसआर

राजेश सिंह मध्य प्रदेश ज़िला भिंड के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये