अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 'पिंक हीलिंग हैंड्स' महिला समूह की शुरुआत,

सुनील मिश्रा नई दिल्ली : 
समूह स्वास्थ्य और आत्मरक्षा से लेकर आत्मनिर्भरता तथा लड़कियों, महिलाओं के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है यह समूह महिला सशक्तिकरण, महिला आत्मरक्षा, महिलाओं को कानूनी सहायता और स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता जैसे चार कार्यक्षेत्रों पर काम करेगा।
11 मार्च को मुख्य अतिथि श्री एच एन शर्मा, कानूनी विशेषज्ञ और सुश्री शबीना खान, संस्थापक और उद्यमी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक हीलिंग हैंड्स की शुरुआत की गई। वीर सचिन आदवंशी, संस्थापक चैमन, FFW ग्रुप ऑफ कंपनी, प्रोफेसर जैस्मिन, चेयर पर्सन, नरेंद्र मोदी स्टडी केंद्र और पत्रकार श्री हबीब अख्तर कार्यक्रम में विशेष अतिथि थे।
संस्थापक शबीना खान ने समूह को लॉन्च किया और उसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "समूह स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता, एवं लड़कियों और महिलाओं के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने में प्रयासरत हैं।" उन्होंने आगे हमारा मानना है कि हर महिला को सुरक्षित महसूस करना चाहिए और खुद की रक्षा करने की क्षमता में विश्वास है। प्रो. जसमेन, चेयरपर्सन, नरेंद्र मोदी स्टडी सेंटर, ने कहा हमारा लक्ष्य महिलाओं को अपनी सुरक्षा और कल्याण पर नियंत्रण रखने के लिए सशक्त बनाना और उन्हें सफल होने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करना है।" श्री एच एन शर्मा और श्री वीर सचिन आदवंशी ने समूह को हर संभव तरीके से मदद और समर्थन देने का वादा किया। कार्यक्रम में महिलाओं और महिलाओं के लिए काम करने वाले संगठनों को उनकी उत्कृष्टता और योगदान के लिए 'महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2023' से सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने तालकटोरा-मंदिर मार्ग जंक्शन पर एनडीएमसी के क्लॉक टावर का किया शिलान्यास