दिल्ली के पूर्व विधायक ओ. पी. बब्बर के 90वें जन्मदिन पर अभिनंदन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके विशेष "ओ.पी.डी. आन व्यील" का किया लोकार्पण

सुनील मिश्रा नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व विधायक ओ. पी. बब्बर के 90वें जन्मदिन पर अभिनंदन करके उनके परिजनों द्वारा बनवाई गई विशेष "ओ.पी.डी. आन व्यील" मेडिकल वैन का लोकार्पण किया। ओ.पी. बब्बर के 90वें जन्मदिन पर "एक काम देश के नाम" संस्था द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के  साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा एवं अनेक पदाधिकारी, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, प्रवीन खंडेलवाल एवं बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह एवं रविन्द्र इंद्राज सिंह, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल आदिउपस्थित थे।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता डा. हर्षवर्धन, राम भज, पी.के. चांदला,  हरशरण सिंह बल्ली, श्याम लाल गर्ग, नंदकिशोर गर्ग, धर्मदेव सोलंकी, वेदव्यास महाजन, सुरेन्द्रपाल रातावाल, चांदराम, मूलचंद चावला, राजेश गहलोत आदि जिनके साथ अलग अलग समय पर दिल्ली भाजपा संगठन एवं विधानसभा में ओ.पी. बब्बर ने काम किया। इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने अपने सम्बोधन में कहा की ओ.पी. बब्बर ने सदैव निस्वार्थ राजनीति की और हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार की प्रेरणा दी। आज बब्बर के जन्मदिन के अवसर पर उनके परिजनों द्वारा समाज की सेवा संलग्न सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए मैडिकल वैन समर्पण यह बब्बर जी के दिए संस्कारों का परिणाम है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की ओ.पी. बब्बर ने दिल्ली में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों पर रहते हुए भाजपा संगठन के विस्तार के लिए तन मन धन समर्पित कर कार्य किया और उनका कार्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। आज इस अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं के बीच आ कर मै अभिभूत हूं और ओ.पी. बब्बर के साथ ही मैं उन सबका भी अभिनंदन करता हूं।

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने तालकटोरा-मंदिर मार्ग जंक्शन पर एनडीएमसी के क्लॉक टावर का किया शिलान्यास