Posts

Showing posts from August, 2025

एनडीएमसी अध्यक्ष ने कालीबाड़ी मार्ग स्थित आशीर्वाद-वरिष्ठ नागरिक गृह में ध्यान केंद्र का किया उद्घाटन, तीन और ध्यान केंद्रों की स्थापना प्रक्रियाधीन

Image
  सुनील मिश्रा नई दिल्ली:  नई दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक सुविचारित कदम उठाते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने कालीबाड़ी मार्ग, नई दिल्ली स्थित आशीर्वाद - वरिष्ठ नागरिक गृह में एक ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया।  इस ध्यानकेन्द्र के उद्घाटन समारोह में एनडीएमसी सचिव तारिक थॉमस, वरिष्ठ अधिकारियों और वृद्धाश्रम के निवासियों की उपस्थिति रही।  इस अवसर पर बोलते हुए, एनडीएमसी के अध्यक्ष ने कहा  कि "ध्यान न केवल आंतरिक शांति का मार्ग है, बल्कि ऊर्जा और स्थिरता का स्रोत भी है। यह केंद्र एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य करेगा जहाँ हमारे वरिष्ठ नागरिक स्वयं से पुनः जुड़ सकेंगे, शांति पा सकेंगे और नई ऊर्जा का अनुभव भी कर सकेंगे।" एनडीएमसी निदेशक (कल्याण) अंजुम सिद्दीकी ने बताया कि नव स्थापित ध्यान केंद्र, वरिष्ठ नागरिकों के लिए शांति, चिंतन और कायाकल्प के एक समर्पित स्थान के रूप में डिज़ाइन किया गया है। यह मानते हुए कि ध्यान आंतरिक स्थिरता को पोषित करने...

बिहार SIR 2025 - दैनिक बुलेटिन: 1 अगस्त (दोपहर 3 बजे) से 25 अगस्त (सुबह 10 बजे) तक

सुनील मिश्रा नई दिल्ली:  दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने के लिए 7 दिन शेष प्रकाशित तिथि: 25 अगस्त 2025, सुबह 11:46 बजे, पीआईबी दिल्ली द्वारा A राजनीतिक दलों से प्राप्त दावे और आपत्तियाँ 1 के संबंध में  ड्राफ्ट रोल  बीएलए की संख्या प्राप्त 7 दिनों के बाद निपटान राष्ट्रीय दल 1 आम आदमी पार्टी 1       0       0       2 बहुजन समाज पार्टी 74     0       0      3 भारतीय जनता पार्टी 53,338    0      0       4 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 899      0       0     5 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 17,549   0      0    6 राष्ट्रीय जनता पार्टी 7      0      0 राज्यीय दल 1 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति) 1,496      10     0     2 जनता दल  (यूनाइट...

मतदाता सूची तैयार करने मैं यदि कोई त्रुटि हो, तो उसे सुधारने के लिए मतदाताओं और राजनीतिक दलों को उचित समय और अवसर दिया जाएगा: चुनाव आयोग

सुनील मिश्रा नई दिल्ली 16 अगस्त 2025 : भारत में संसद और विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रणाली कानून द्वारा परिकल्पित एक बहुस्तरीय विकेन्द्रीकृत संरचना है। चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के आधार पर, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ), जो एसडीएम स्तर के अधिकारी होते हैं, बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की सहायता से मतदाता सूची (ईआर) तैयार करते हैं और उसे अंतिम रूप देते हैं। ईआरओ और बीएलओ मतदाता सूची की शुद्धता की ज़िम्मेदारी लेते हैं। मतदाता सूची के मसौदे के प्रकाशन के बाद, उसकी डिजिटल और भौतिक प्रतियाँ सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाती हैं और सभी के देखने के लिए ईसीआई की वेबसाइट पर डाल दी जाती हैं।  मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले, मतदाताओं और राजनीतिक दलों के पास दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने के लिए पूरे एक महीने का समय उपलब्ध होता है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, डिजिटल और भौतिक प्रतियाँ सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाती हैं और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाती हैं। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के ...

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने तालकटोरा-मंदिर मार्ग जंक्शन पर एनडीएमसी के क्लॉक टावर का किया शिलान्यास

Image
नई दिल्ली में बनने वाला घण्टाघर राष्ट्रीय राजधानी में एक नया मील का पत्थर बनेगा: उपराज्यपाल सुनील मिश्रा नई दिल्ली : दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज शंकर रोड और मंदिर मार्ग (तालकटोरा स्टेडियम के पास) के जंक्शन पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा बनाए जा रहे एक प्रतिष्ठित घंटाघर का शिलान्यास किया। लगभग 27 मीटर ऊँचा अष्टकोणीय है यह घंटाघर (एनडीएमसी) द्वारा नई दिल्ली में विकसित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता,  दिल्ली सरकार के मंत्री - प्रवेश वर्मा, संसद सदस्य (नई दिल्ली)  बांसुरी स्वराज, अध्यक्ष एनडीएमसी - केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष - एनडीएमसी  कुलजीत सिंह चहल, परिषद के सदस्य सरिता तोमर, अनिल वाल्मीकि और दिनेश प्रताप सिंह के साथ-साथ दिल्ली सरकार और एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।  उपराज्यपाल ने कहा कि एनडीएमसी द्वारा क्रियान्वित, दिल्ली शहरी कला आयोग (डीयूएसी) द्वारा अनुमोदित इस परियोजना को राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक कालातीत प्रतीक और एक नया मील का पत्थर बनने के लिए डिज़ाइन किया गया है। क्...

रक्षाबंधन पर्व का महत्व !

श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई का आरती करके उसे प्रेम का प्रतीक राखी बाँधती है। भाई भी बहन को उपहार देकर आशीर्वाद देता है। हजारों वर्षों से चल रहे इस पर्व का इतिहास, शास्त्र, राखी बनाने की विधि और इसका महत्व, सनातन संस्था द्वारा संकलित इस लेख में स्पष्ट किया गया है। इतिहास -  पाताल में राजा बलि के हाथ पर लक्ष्मीजी ने राखी बाँधकर उसे अपना भाई बना लिया और नारायण की मुक्ति कराई। वह दिन श्रावण पूर्णिमा का ही था। बारह वर्षों तक इंद्र और दैत्यों के बीच युद्ध चलता रहा। देवताओं के बारह वर्ष दैत्यों के बारह दिनों के समान थे। इंद्र थक चुके थे और दैत्य प्रभावी होते जा रहे थे। इंद्र अपनी जान बचाने के लिए युद्ध से भागने की तैयारी में थे। यह जानकर इंद्राणी गुरु बृहस्पति के पास गईं। गुरु ने ध्यान लगाकर कहा “यदि तुम अपने पतिव्रत के बल से संकल्प करो कि मेरे पति सुरक्षित रहें, और इंद्र के दाएँ हाथ में एक धागा बाँधो, तो इंद्र की विजय निश्चित है।” इंद्र की जीत हुई और इंद्राणी का संकल्प सफल हुआ। भविष्य पुराण क...

नमो केंद्र ने वैश्विक सलाहकार परिषद सदस्य के लिए घोषित की दूसरी सूची

Image
नई दिल्ली, 3 अगस्त 2025: नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र (नमो केंद्र) ने अपने बौद्धिक और रणनीतिक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था ने अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सलाहकार परिषद सदस्य के लिए दूसरी सूची जारी की है। यह परिषद देश के प्रमुख शिक्षाविदों, विधि विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और विचारकों का ऐसा मंच होगी, जो नमो केंद्र को अनुसंधान, जनसंवाद और राष्ट्र निर्माण के मिशन में मार्गदर्शन प्रदान करेगी। नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र की कार्यकारिणी परिषद और विषय विशेषज्ञों द्वारा की गई कठोर एवं मेरिट-आधारित समीक्षा के पश्चात 12 विशिष्ट व्यक्तित्वों का चयन इस चरण में किया गया है। चयनित सदस्यों में कुलपति, न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता, डीन, निदेशक एवं विविध क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विद्वान शामिल हैं। इस चरण में चयनित किए गए सदस्यों की सूची इस प्रकार है, प्रो. टंकश्वर कुमार, कुलपति, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय; डॉ. राजेन्द्र धर,  जिला न्यायाधीश, उपभोक्ता न्यायालय, दिल्ली; सुश्री अनु बी,  अधिवक्ता ऑन रिकॉर्ड, भारत का सर्वोच्च न्यायालय; प्...

भारत विकास परिषद स्वर्णिम, शाखा नोएडा ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव-2025

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली:  स्वर्णिम शाखा द्वारा हरियाली तीज महोत्सव 2025 का आयोजन बड़ी भव्यता  से IFA India Academy, Sector-62  नोएडा के सभागार मे किया । शाखा सचिव महेन्द्र कुमार शाह ने बताया कि भारतीय जीवन शैली के पारम्परिक एवम सांस्कृतिक   मूल्यों  को जिवंत रखने के उदेश्य को सार्थक करते हुए इस आयोजन के कार्यक्रम की मूल विषय वस्तु हरियाणा प्रदेश के लोक जीवन, शादी-ब्याह एवम दैनिक जीवन पर आधारित थी। समस्त  सांस्कृतिक कार्यक्रम षरिषद परिवार के बच्चो, बहूऔ एवम पुरुष-महिला सदस्यो द्वारा बहुत ही सुंदर एवम सजीव  रूप  से प्रस्तुत किए गए।  सभी अतिथिगण एवम परिवार जनो ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की और आनंद लिया। इस अवसर पर  भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय वित्त मंत्री महेश बाबू गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष  कवित बंसल, प्रांतीय  महासचिव मुक्ता अग्रवाल , राष्ट्रीय कार्यकारिणी  सदस्य  राजीव अजमानी, स्वर्णिम शाखा संरक्षक  सुमन गुप्ता, अजयअग्रवाल, शाखा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, नैवैद्य शर्मा,  राजेश खंडेलवाल, मुकुल ब...