हिंदु महासभा सम्मेलन समिति ने किया हिन्दू सम्मेलन का भव्य और सफल आयोजन
सुनील मिश्रा नई दिल्ली:
हिंदु महासभा सम्मेलन समिति, रघु नगर, दिल्ली द्वारा आयोजित हिंदू महासभा सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक बी एस गिरेवाल जी के निरंतर और अथक प्रयासों से कार्यक्रम अविस्मरणीय बन पाया। जिस कार्यक्रम की परिकल्पना गीरेवाल जी ने पंद्रह दिन पहले हम सभी समिति के सदस्यों से सांझा की थी उसको साकार करने और सफलता पूर्वक क्रियान्वित करने के लिए दिन रात उनकी मेहनत, सभी संतों और वक्ताओं को आमंत्रण से लेकर कार्यक्रम तक लाने का जिम्मा उन्होंने बत्राजी एवं राव जी और गिरीश जी के साथ-साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय और कार्यक्रम की सफलता में उनकी भूमिका उल्लेखनीय और अभूतभूर्व रही है। कार्यक्रम की अपेक्षित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता अभूतपूर्व कार्य रहा। जिसके लिए समिति ने योगेश भट्ट जी के अथक प्रयास सहयोग को भी सराहा। व्यवस्थाओ को निर्बाध उपलब्ध करवाने के लिए सभी महानुभवों का आभार आपके परोपकारी कदमों और सहायता से सभी कार्य बिना व्यवधान के संपन्न किए। इस सहयोग के लिए कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख भूमिका गीरेवाल ने अदा की । इस कार्यक्रम में सभी संतों ने अपने आशीर्वचनों से हिन्दू समाज में जोश और उत्साह का संचार किया। बच्चों की विभिन्न प्रस्तुतियों और डी एस रावत जी की सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेवा भारती की अद्भुत कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।सेवा भारती जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अभिन्नअंग है। उनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता। हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन क्षेत्रीय निवासियों द्वारा दीर्घकाल तक स्मरण किया जायेगा। आशा ही भविष्य में भी सभी इसी एकजुटता और सहयोग की भावना से कार्य करेंगे।
🙏🙏🌹🌹🌹🚩🚩🚩🚩
Comments
Post a Comment