श्री बजरंग रामलीला संचालिका समिति का हुआ भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम

सुनील मिश्रा नोएडा : गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में सेक्टर-12 स्थित रामलीला मैदान में रविवार को श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा आगामी रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण की सुपुत्री शालिनी सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र, पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग,वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरे सिंह नागर, वरिष्ठ नेता सतेन्द्र शर्मा,वरिष्ठ नेता यतेद्र शर्मा, कांग्रेस नेता ललित अवाना, कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी, कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम नागर, कांग्रेस नेता संदीप सिसोदिया, कांग्रेस नेता राहुल पाण्डेय, कांग्रेस नोफा अध्यक्ष सुरोजीत दासगुप्ता, कांग्रेस नेता कैप्टन पीएस रावत, कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा, नोफा के महासचिव सुरोजीत दास गुप्ता, संकल्प इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष की रेखा गुप्ता, समाजसेवी नीता, अभिभावक संघ के महासचिव अरुणाचलम, संतुष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन, समजावादी पार्टी के नेता गौरव सिंघल, समाजसेवी विक्रम सेठी एवं श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हवन-पूजन के दौरान सभी ने भगवान श्रीराम से रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन तथा शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। भूमि पूजन के साथ ही सेक्टर-12 के रामलीला मैदान में रामलीला की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।
श्री बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और दर्शकों के लिए आकर्षक मंच, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण की सुपुत्री शालिनी सिंह ने कहा, “रामलीला हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। मैं रामलीला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देती हूं और आशा करती हूं कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शहरवासी रामलीला का आनंद लेंगे।” श्री बजरंग रामलीला संचालिका समिति के निर्देशक अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा, “भूमि पूजन के साथ इस वर्ष की रामलीला की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। कमेटी द्वारा दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन की तैयारी की जा रही है। हमारा प्रयास है कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।” कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा, “रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और मर्यादा का संदेश जाता है। श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इस आयोजन के लिए मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।” वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेंद्र शर्मा ने कहा, “भगवान श्रीराम का जीवन हमें त्याग, सेवा, सत्य और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है। रामलीला के मंचन के माध्यम से इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है। भूमि पूजन के इस शुभ अवसर पर मैं कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर समिति के निर्देशक अशोक कुमार पाण्डेय, गुरुदयाल विज, कमलाकर त्रिपाठी, पद्माकर त्रिपाठी, गुडू पाण्डेय, लीओ संदल, विनय जोशी, बंधु त्रिपाठी, विक्रम सेठी, अनुराग गोविल, हरिशंकर त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

धार्मिक नगरी मथुरा में 'सनी लियोनी' के अशोभनीय कार्यक्रम पर रोक लगाने हेतु मांग

टिंकेश एबिलिटी फाउंडेशन भारत के सबसे बड़े इनक्लूसिव एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को करेगा लीड

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने "विकास भी, विरासत भी" थीम पर एनडीएमसी की शैक्षिक पहल का शुभारंभ किया ,